फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Innocent dies due to electrocution in school premises, child was hit by connection laid for election

MP News: स्कूल प्रांगण में करंट लगने से मासूम की मौत, चुनाव के लिए बिछाए गए कनेक्शन की चपेट में आया था बच्चा

Thu, 30 Jun 2022 10:12 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 30 Jun 2022 10:12 AM IST
सार

एक प्राथमिक केंद्र में मतदान दल के ठहरने और मतदान कराने के लिए बिजली की लाइन फैलाई गई थी, खेल-खेल में एक मासूम बच्चा बिजली लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
MP News: Innocent dies due to electrocution in school premises, child was hit by connection laid for election
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चौरई के ग्राम बिलवा में एक मासूम बच्चे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। दरअसल चौरई के एक प्राथमिक केंद्र में मतदान दल के ठहरने और मतदान कराने के लिए बिजली की लाइन फैलाई गई थी, खेल-खेल में एक मासूम बच्चा बिजली लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चौरई के बिलवा ग्राम निवासी पांच वर्षीय अंशुल पिता विक्की यादव मंगलवार के दिन खेलते-खेलते घर के समीप स्थित प्राथमिक शाला जा पहुंचा था, इसी दौरान दोस्तों के साथ खेल रहा अंशुल अचानक एक बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान बुधवार को अंशुल यादव ने दम तोड़ दिया, पुलिस ने मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम करा लिया है जबकि प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस का दावा घर में हुआ हादसा
चौरई के ग्राम बिलवा में स्थित प्राथमिक शाला में मतदान दल के ठहरने की व्यवस्था की गई थी, जिसके चलते स्कूल में के तार फैलाए गए थे। परिजनों का दावा है कि बच्चे को स्कूल में करंट लगा, वहीं पुलिस का कहना है कि परिजनों ने जो सूचना दी थी उसके अनुसार बच्चे को घर में करंट लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed