{"_id":"64899a708b729e457004cc05","slug":"mp-news-inmates-in-narsinghgarh-sub-jail-were-beaten-up-their-hair-chopped-off-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नरसिंहगढ़ उपजेल में जेलकर्मी कैदियों के साथ की मारपीट, काट दिए आड़े-टेढ़े बाल, पुलिस तक पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नरसिंहगढ़ उपजेल में जेलकर्मी कैदियों के साथ की मारपीट, काट दिए आड़े-टेढ़े बाल, पुलिस तक पहुंचा मामला
Wed, 14 Jun 2023 04:16 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 14 Jun 2023 04:16 PM IST
सार
एक दिन के लिए जेल भेजे गए लोगों के साथ जेल में मारपीट और जबरन आड़े टेढ़े बाल काटने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नरसिंहगढ़ उप जेल में कैदियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली नरसिंहगढ़ उपजेल में कैदियों के साथ जेलकर्मी द्वारा मारपीट करने व उनके बाल आड़े टेढ़े काटने का मामला सामने आया है। पीड़ितों व उनके परिजनों ने नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर से लिखित शिकायत की है।
दरसअल मामला नरसिंहगढ़ तहसील के अंतर्गत छोटा बैरसिया में निवास करने वाले दो मुस्लिम परिवारों का है, जिनका गत दिनों आपस में विवाद हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 6 लोगों पर कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उन्हें एक दिन के लिए नरसिंहगढ़ उपजेल भेज दिया गया। पीड़ित नौशाद पिता महमूद, सद्दाम पिता हाशिम शाह, जावेद पिता रफीक शाह, शाहरुख पिता मंजूर खा, अंसार पिता जहूर खां और फरीद पिता महमूद खां ने थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर के नाम शिकायती आवेदन देते हुए कहा कि हमारा 11 जून को पारिवारिक विवाद हो गया था, जिस कारण हम नरसिंहगढ़ जेल में निरुद्ध किए गए थे।
12 जून को हमें न्यायालय से जमानत मिलने के बाद जब हमें रिहा करने की तैयारी की जा रही थी, उस समय जेल सैनिक हरेंद्र सिंह तोमर ने हम सभी के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट की और हमारे आड़े-टेढ़े बाल काट दिए और जेल से बाहर आने के बाद भी हमसे रिश्वत की मांग की और न देने पर अन्य किसी कैस में दौबारा जेल में आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ितों की शिकायत को लेकर नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने कहा कि संबंधितों द्वारा संयुक्त रूप से आवेदन दिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि राजगढ़ जिले की जेलों में बंद बंदियों की पिटाई करने व उनके बाल काटे जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इसके पूर्व में जिला जेल सहित अन्य उपजेल में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन बंदी व उनके परिजन ख़ामोश रहना ही पसंद करते हैं, क्योंकि उनका कुछ कहना जेल में बंद उनके बंदी की परेशानी बढ़ा सकता है।