फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Incessant rains disrupted preparations for PM Modi's arrival

MP News: लगातार हो रही बारिश ने PM मोदी की आगमन तैयारियों में डाला खलल, प्रशासन की कई तैयारियों पर फिरा पानी

Mon, 26 Jun 2023 10:35 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 10:35 AM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी 27 जून को शहडोल के लालपुर और पकरिया के दौरे पर होंगे। जिला प्रशासन जो तैयारी कर रहा है उसमें लगातार हो रही बारिश से पानी फिरता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
MP News: Incessant rains disrupted preparations for PM Modi's arrival
शहडोल में पीएम के आगमन की तैयारी में बारिश खलल डाल रही है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। रविवार शाम पांच बजे से जिले में तेज बारिश हो रही है। इस बारिश का सीधा असर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों पर पड़ता दिखाई दे रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी 27 जून को शहडोल के लालपुर और पकरिया के दौरे पर होंगे। जिला प्रशासन जो तैयारी कर रहा है उसमें अब पानी फिरता नजर आ रहा है। सुरक्षा में जुटे अधिकारियों को भी बारिश में पसीना आ रहा है। इस बारिश का सबसे ज्यादा असर पकरिया में होगा।
विज्ञापन


पकरिया में मिट्टी की तैयारी प्रभावित
पकरिया में मिट्टी से संबंधित सभी तैयारी प्रभावित हुई हैं। प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी की गई है। यहां पीएम मोदी जनजातीय समुदाय के प्रमुख लोगों के अलावा पेसा समिति, फुटबॉल खिलाड़ी और लखपति बहनों से संवाद स्थापित करेंगे। जनजातीय समुदाय के साथ जमीन पर बैठकर भोजन करने की व्यवस्था की है, लेकिन अचानक झमाझम हुई बारिश से पकरिया की व्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई है।
विज्ञापन


पन्नी से ढंक कर बचाने की तैयारी
पकरिया में जिस आम्रकुंज के नीचे पीएम मोदी की सभा होनी है उसे ठेठ देहाती लुक देने के लिए प्रशासन ने खूब तैयारी की है। मिट्टी के दीवार, पेंटिंग, बाघेसुर का प्रतिबिंब समेत साज सज्जा की पर्याप्त व्यवस्था कर ली थी, लेकिन रविवार शाम से हुई बारिश से तैयारी प्रभावित हुई है। अधिकारियों ने पन्नी से ढंक कर उन्हें बचाने की कोशिश की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को फिर से की जाएगी तैयारी
कमिश्नर राजीव शर्मा ने बताया कि बारिश का ज्यादा असर नहीं पड़ा है। बारिश से बचने की तैयारी की गई है। पकरिया में जो थोड़ी बहुत तैयारी प्रभावित हुई है उसे सोमवार को फिर से ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed