फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: In the fun of Holi, a woman collided, swords and knives were used, one died, seven were injured

MP News: होली की मस्ती में महिला को लगी टक्कर, तलवारें-चाकू चले, एक की मौत, सात घायल, दो की आंतें आईं बाहर

Thu, 09 Mar 2023 01:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 09 Mar 2023 01:10 PM IST
सार

कटनी के एक गांव में होलिका दहन के बाद डीजे लगाकर कुछ लोग नाच रहे थे तभी बगल से निकल रही महिला को टक्कर लग गई। महिला ने घर जाकर आपबीती अपने बेटों को बताई तो बेटे घर में रखी तलवार और लठ निकालकर मौके पर जा पहुंचे। विवाद में एक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
MP News: In the fun of Holi, a woman collided, swords and knives were used, one died, seven were injured
कटनी में मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में होली की मस्ती ने खूनी रूप ले लिया। महिला को टक्कर लगने की बात शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जमकर तलवारें, चाकू, लाठियां चलीं। घटना में एक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं, इनमें से दो की आंतें तक बाहर आ गईं। सबका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पौंडी पिपरिया का है। बताया गया कि गांव का ठाकुर परिवार होलिका दहन के बाद डीजे लगाकर गांव की गली में नाच रहे थे तभी बगल से निकल रही महिला को टक्कर लग गई। महिला ने घर जाकर आपबीती अपने बेटों को बताई तो बेटे घर में रखी तलवार और लठ निकालकर मौके पर जा पहुंचे। ठाकुर परिवार के सात लोगों पर जमकर लठ और तलवार चलाई। घटना में ठाकुर परिवार के प्रहलाद सिंह और एक अन्य की तलवार लगने से पेट की आंत बाहर आई तो अवतार, संतोष राजपूत, राजेश सिंह को भी गहरी चोट लगी। 
विज्ञापन


दोनों पक्षों में हुई मारपीट पर पुलिस ने 302, 307, 323 समेत विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना में घायल एक शख्स की सुबह इलाज दौरान मौत हो गई, वहीं गांव का माहौल और न बिगड़े इसलिए देर रात तक पुलिस गांव में गश्त लगाती रही। घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी नीरज, नरेंद्र और गणेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमारी कोशिश है बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed