फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: In the case of the murder of wife and son, the prisoner in Datia jail hanged himself, made a noose

MP News: पत्नी-बेटे की हत्या के मामले में दतिया जेल में बंद कैदी ने लगाई फांसी, गमछे को बना लिया फंदा

Fri, 16 Dec 2022 03:52 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 16 Dec 2022 03:52 PM IST
सार

दतिया की जिला जेल में शुक्रवार सुबह पत्नी और बेटे की हत्या करने के आरोपी ने गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
MP News: In the case of the murder of wife and son, the prisoner in Datia jail hanged himself, made a noose
दतिया जिला जेल (सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दतिया जिला जेल में शुक्रवार सुबह एक बंदी ने अपने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल में फांसी की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन के अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन में जेल प्रशासन ने सिटी मजिस्ट्रेट को इसकी सूचना दी। सिटी मजिस्ट्रेट के जेल पहुंचने पर बंदी को फंदे से उतारा गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


जिला जेल में फांसी लगाने वाला कैदी 35 वर्षीय पुष्पराज उर्फ राजा पिता शिवराज चौहान है। वह पिछले ढाई महीने से अपनी पत्नी और सात साल के बेटे की हत्या के केस में जेल में बंद था। पुष्पराज ने सुबह करीब छह बजे बैरक के पड़ोस में बने टॉयलेट में निकले पाइप में गमछे से फांसी लगा ली। इस घटना से जेल में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


जेल प्रशासन की सूचना पर एसडीएम ऋषि सिंघई मौके पर पहुंचे। घटना का जायजा लिया। उनके सामने शव को फांसी के फंदे से उतारा गया। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस जेल पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में एसडीएम ऋषि सिंघई का कहना है कि पुष्पराज पिछले दो-ढाई महीने से हत्या के मामले में जेल में बंद था। उसने टॉयलेट के पाइप से फांसी लगा ली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed