फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: In Rewa, SI shot TI in the police station itself, bullet stuck in his shoulder

MP News: रीवा में एसआई ने थाने में ही टीआई को मारी गोली, लाइन अटैच किए जाने से नाराज था सब इंस्पेक्टर

Thu, 27 Jul 2023 07:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 27 Jul 2023 07:11 PM IST
सार

रीवा में थाने में ही बैठे टीआई को थाने के ही सब इंस्पेक्टर ने गोली मार दी। टीआई की हालत गंभीर बनी हुई है, उनके कंधे में गोली लगी है। मामला लाइन अटैच करने का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
MP News: In Rewa, SI shot TI in the police station itself, bullet stuck in his shoulder
थाना प्रभारी शर्मा को सब इंस्पेक्टर बृजराज सिंह ने गोली मारी है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के रीवा में थाने में ही टीआई पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। उन्हें गोली मारने वाला एक सब इंस्पेक्टर है। टीआई की हालत गंभीर बनी हुई है, उनके कंधे में गोली लगी है। मीनरवा अस्पताल में इलाज चल रहा है। फायरिंग की इस घटना के बाद एसपी विवेक सिंह समेत दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना में पदस्थ प्रभारी  हितेंद्र नाथ शर्मा दोपहर में थाने में ही मौजूद थे। तभी एसआई  बृजराज सिंह उनके कमरे में पहुंचे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ। इसके बाद बृजराज सिंह ने बंदूक से हितेन्द्रनाथ शर्मा के ऊपर फायर कर दिया। गोली सीधे हितेंद्र नाथ शर्मा के कंधे पर जा लगी। गनीमत यह रही कि गोली सर या गर्दन भी नहीं लगी। वरना मौके पर ही जान चली जाती। हालांकि आनन-फानन में स्टाफ ने शर्मा को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी का ऑपरेशन सफल रहा है। दिल के बगल में गोली थी। अभी हालत स्थिर है। इधर आरोपी उपनिरीक्षक बीआर सिंह लगातार सेट से बातचीत कर एडीजी रैंक के अधिकारी से बात करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


क्या है घटना की वजह
एएसआई बीआर सिंह अभी सिविल लाइन थाने में टीआई शर्मा के अधीनस्थ थे। वहीं पर पदस्थ थे। उन्हें सात दिन पहले पुलिस लाइन अटैच किया गया था। बताया जाता है कि सीनियर पद पर होते हुए भी वे नशा करते थे। उनके खिलाफ नशाखोरी के चलते कुछ विभागीय जांचें चल रही थीं। इसके चलते वे इसी पद पर रह गए। आज ढाई बजे एसआई थाने पहुंचे। उस समय टीआई शर्मा चैंबर में फाइलें देख रहे थे। बीआर सिंह ने पूछा कि मुझे लाइन किसने भेजा। इस पर टीआई बोले कि यह एसपी साहब की व्यवस्था है, उनसे पूछो तो बेहतर होगा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पिस्टल निकालकर गोली मार दी। एक गोली दांये कंधे के नीचे लगी और दूसरी गोली कहां लगी यह पता नहीं है। जिस चैंबर में यह घटना हुई उसे पुलिस वालों ने बाहर से बंद कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी कर चुका है हरकत
अपने ही टीआई को गोली मारने बाले सब इंस्पेक्टर बीआर सिंह की बहन भी पुलिस विभाग में है। सब इंस्पेक्टर की बहन अमिता सिंह इन दिनों रिजर्व इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ है। आरोपी सब इंस्पेक्टर पूर्व में भी अपने सीनियर अफसरों से कई मर्तबा अभद्र व्यवहार कर चुका है। तकरीबन एक दशक पहले नईगढ़ी थाना प्रभारी रहते एक प्रकरण के सिलसिले में जांच करने आए एसडीओपी को सर्विस पिस्टल लेकर दौड़ाया लिया था। तब सब इंस्पेक्टर को एसपी ने लाइन अटैच किया था। अपने आचरण की वजह से सब इंस्पेक्टर BR कई बार निलंबित और लाइन अटैच हो चुका है। इसी कारण प्रमोशन नहीं हो सका। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed