फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News In Bhopal, the accused of robbery with a foreign national were caught

MP News: पुर्तगाली नागरिक से DM ने मुलाकात कर जाना हालचाल, CM ने लिखा अतिथि देवो भव:

Thu, 27 Oct 2022 07:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 27 Oct 2022 07:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने भोपाल में विदेशी नागरिक से हुई लूट की घटना, मुरैना में डकैत गुड्डा की गतिविधियों और सतना में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को आवास उपलब्ध न होने संबंधी प्रकरणों के संबंध में संबंधित जिलों के अधिकारियों से निवास कार्यालय से वर्चुअली बैठक कर घटनाओं तथा उन पर अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन
MP News In Bhopal, the accused of robbery with a foreign national were caught
भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने पुर्तगाली नागरिक से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में विदेशी नागरिक के साथ लूट की घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान लिया। इसके बाद लूट के आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होटल जाकर विदेशी नागरिक का इलाज किया। भोपाल कलेक्टर और पुलिस के अधिकारियों ने होटल जाकर विदेशी नागरिक का हालचाल जाना। इस पर पुर्तगाली नागरिक नुनु रोजिस ने प्रदेश सरकार का धन्यवाद दिया। वहीं, सीएम ने ट्वीट कर लिखा ‘अतिथि देवो भव:’।
विज्ञापन


 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेशवासियों को सुरक्षा और सुशासन देना हमारा दायित्व है। प्रदेश के भ्रमण पर आए विदेशी नागरिक के साथ हुई लूट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस प्रकार की घटनाएं प्रदेश की छवि को प्रभावित करती हैं। ऐसे प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए भविष्य में पूर्ण सतर्कता बरती जाए। मुख्यमंत्री ने  भोपाल में विदेशी नागरिक से हुई लूट की घटना, मुरैना में डकैत गुड्डा की गतिविधियों और सतना में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को आवास उपलब्ध न होने संबंधी प्रकरणों के संबंध में संबंधित जिलों के अधिकारियों से निवास कार्यालय से वर्चुअली बैठक कर घटनाओं तथा उन पर अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भोपाल में गत दिवस पुर्तगाली नागरिक नुनु रोजिस के साथ हुई लूटपाट की घटना के संबंध में पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चिकित्सा दल को होटल भेजकर घटना में घायल हुए नुनु का इलाज कराया गया तथा कलेक्टर अविनाश लवानिया व पुलिस अधिकारी उनकी कुशल क्षेम पूछने होटल पहुंचे।
 
मुख्यमंत्री को सतना जिले के रहिकवार गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास नहीं मिलने और राशि में गड़बड़ी के मामले में अवगत कराया गया कि तीन कर्मचारियों को विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है और छानबीन जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों का हितग्राहीवार परीक्षण कराया जाए, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि छानबीन में कोई गरीब परेशान नहीं हो।
 
मुख्यमंत्री ने मुरैना जिले के चांचौल गांव में डकैत गुड्डा गुर्जर द्वारा की जा रही धमकाने की गतिविधियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश मुरैना पुलिस अधीक्षक को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोई भी डाकू गिरोह सक्रिय नहीं है। किसी का भी आतंक और मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। प्रदेशवासियों को सुरक्षा और सुशासन देना हमारा दायित्व है।


बता दें पुर्तगाल के नागरिक नुनु रोजिस भारत भ्रमण पर आए हैं। वे 23 अक्टूबर को नुनु भोपाल पहुंचे और रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल सूर्या में रुके। दोपहर 3 बजे नुनु रोजिस छोटे तालाब की ओर घूमने जा रहे थे। तब ही सेंट्रल लाइब्रेरी वाली रोड भारत टॉकीज के पास तीन बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और लूट का प्रयास करने लगे। नुनु ने अपना बचाव किया। इसी दौरान उनमें से एक लड़के ने उनका चश्मा कीमत 200 डॉलर (17000 रुपये) का छीन लिया। नुनु के बचाव करने पर आरोपी इतवारा तरफ भागे और एक ने पत्थर उठाकर नुनु को मार दिया। जिससे उनकी दाहिने तरफ कनपटी के पास लगा। विदेशी नागरिक के साथ घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवारा पुलिस ने केस दर्ज किया।

इस मामले में क्राइम ब्रांच ने भी जांच शुरू की। आरोपी मोहम्मद फैसल पिता मोहम्मद लईक निवासी कबीटपुरा शाहजहानाबाद, सरवर अली पतिा अनवर अली उम्र 23 साल बाग मुक्ति शाहजहानाबाद और अफसल खान उम्र 24 साल निवासी शाहजहांनाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध थाना टीलाजमालपुरा, हनुमान गंज,शाहजनाबाद,अशोका गार्डन में चोरी एवं आर्म्स एक्ट के अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया । तीनों आरोपी पुताई का काम करते हैं एवं शराब पीने के आदी हैं। तीनों आरोपी जेबकट प्रवृत्ति के हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed