{"_id":"633fd474d0a63c29745f10a8","slug":"mp-news-ias-roshan-kumar-singh-to-be-ujjain-municipal-commissioner-pm-to-visit-on-11th","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: IAS रोशन कुमार सिंह उज्जैन निगमायुक्त, अंशुल गुप्ता को हटाने पर मना था जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: IAS रोशन कुमार सिंह उज्जैन निगमायुक्त, अंशुल गुप्ता को हटाने पर मना था जश्न
Sat, 08 Oct 2022 01:02 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:02 PM IST
सार
आईएएस रोशन कुमार सिंह उज्जैन के नए निगमायुक्त होंगे। वह 2015 बैच के आईएएस अधिकारी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
वल्लभ भवन- भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 2015 बैच के आईएएस अधिकारी रोशन कुमार सिंह को उज्जैन नगर निगम का आयुक्त बनाया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। रोशन कुमार सिंह मुरैना जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। इससे पहले बुधवार को राज्य शासन ने उज्जैन नगर निगम के आयुक्त अंशुल गुप्ता को हटाया था। इसके बाद नगर निगम में जश्न का माहौल था। कर्मचारियों ने ढोल बजाकर सरकार के फैसले के स्वागत किया था। अंशुल गुप्ता को मंत्रालय में उपसचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन में 11 अक्टूबर को श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करने वाले हैं। इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन में थे। वहां उन्हें लोकार्पण कार्यक्रम में कई कमियां मिली थी। निगामायुक्त की शिकायत भी मिली थी। इसके अगले दिन ही उनके आदेश पर अंशुल गुप्ता को हटाया गया था।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों से नहीं बैठी पटरी
अंशुल गुप्ता पर लापरवाही के आरोप थे। साथ ही स्थानीय नेताओं व जनप्रतिनिधियों से उनकी पटरी नहीं बैठ रही थी। उन्हें हटाने का भी यही कारण बना है। इसके बाद शासन ने श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक और उज्जैन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार सोनी को नगर निगम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था। शुक्रवार को रोशन कुमार सिंह को निगमायुक्त पदस्थ करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
