फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Home Minister Narottam Mishra gave advice on Aamir's apology after Lal Singh Chaddha film Boycott

MP News: फिल्म लाल सिंह चड्ढा बायकॉट के बाद आमीर के माफी मांगने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी सलाह

Thu, 11 Aug 2022 11:32 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 11 Aug 2022 11:32 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता आमीर खान और करीना कपूर अभिनीत फिल्म लाल सिंह चड्ढा गुरुवार को रिलीज हो गई है। इस फिल्म के सोशल मीडिया पर बायकॉट के बाद अभिनेता आमीर खान ने माफी मांगी। इस पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अभिनेता आमिर खान को सलाह दी है।

विज्ञापन
MP News: Home Minister Narottam Mishra gave advice on Aamir's apology after Lal Singh Chaddha film Boycott
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता आमीर खान और करीना कपूर अभिनीत फिल्म लाल सिंह चड्ढा गुरुवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के सोशल मीडिया पर बायकॉट के बाद अभिनेता आमीर खान ने माफी मांगी। इस पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अभिनेता आमिर खान को सलाह दी है।

विज्ञापन

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मेरा आमिर खान समेत बाकी कालाकार निर्माता और निर्देशक से निवेदन है कि माफी मांगने जैसी स्थिति क्यों बनती है। आप क्यों किसी एक धर्म विशेष को सॉफ्ट टॉरगेट करके इस तरह के फिल्मांकन करते है कि आपको माफी मांगनी पड़े। हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि किसी धर्म विशेष के प्रति उपहास की विषय वस्तु भविष्य में दूर दूर तक ना आए। और इसके मामले में निर्माता निर्देशक और अमीर खान जैसे लोग गंभीरता से विचार करें।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

मिश्रा ने बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के भोपाल दौरे को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि वह मध्य प्रदेश के प्रवास पर है। यह भारतीय जनता पार्टी की सतत प्रक्रिया है। हम सदैव मंथन और चिंतन करते रहते हैं। इसी क्रम में जामवाल जी आए हुए हैं।

कांग्रेस के अपपने प्रभारियों को प्रवास वाले जिलों में महीने में 10 दिन रुकने के आदेश पर पूछे सवाल पर मिश्रा ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह कहते जरूर हैं, पर करते नहीं हैं।


 

बिहार में बीजेपी और जेडीयू गठबंधन टूटने पर नए महागठबंधन की सरकार बनने पर कांग्रेस के खुश होने पर नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस खुश क्यों हो रही है। दूसरे के घर बच्चा होता है कांग्रेस खुशियां मनाती है। दूसरे के लल्ला को अपने पालने में खिलाने का शौक है, अपने लल्ला को संभाल नहीं पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed