फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Government's response to the petition of Muslim youth, said- Hindu girl has been demolished due to encroachment, not extermination

MP News: मुस्लिम युवक की याचिका पर सरकार का जवाब, कहा- हिन्दू लड़की भगाने पर नहीं अतिक्रमण के कारण तोड़ा है घर

Wed, 22 Jun 2022 10:02 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 22 Jun 2022 10:02 AM IST
सार

मुस्लिम युवक ने सरकार पर आरोप लगाया था कि हिन्दू लड़की को भगाने के आरोप में उसका घर तोड़ा गया है। याचिका की सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से जवाब में बताया गया है कि लड़की का अपहरण करने के अपराध में नहीं बल्कि अतिक्रमण कर बनाए गए घर को हटाया गया है।

विज्ञापन
MP News: Government's response to the petition of Muslim youth, said- Hindu girl has been demolished due to encroachment, not extermination
Jabalpur High Court - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में एक मुस्लिम युवक ने सुरक्षा और खुद पर दर्ज आपराधिक प्रकरण के खिलाफ याचिका दर्ज की थी। दरअसल मुस्लिम युवक पर एक हिन्दू लड़की को घर से भगाकर शादी करने का आरोप था, जिसके खिलाफ युवक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। युवक ने सरकार पर आरोप लगाया था कि हिन्दू लड़की को भगाने के आरोप में उसका घर तोड़ा गया है। याचिका की सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से जवाब में बताया गया है कि लड़की का अपहरण करने के अपराध में मुस्लिम युवक का घर नहीं तोड़ा गया है। बल्कि अतिक्रमण कर बनाए गए घर को हटाया गया है।
विज्ञापन


 दरअसल डिण्डौरी के शहपुरा निवासी आसिफ नामक युवक पर शाहपुर पुलिस ने 5 अप्रैल को अपहरण के तहत प्रकरण दर्ज किया था। हिन्दू लड़की के परिजनों का आरोप था कि युवक उसकी बेटी को जबरदस्ती बस से उतारकर ले गया था। युवक-युवती ने हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार तथा पुलिस द्वारा दर्ज किये गये अपराधिक प्रकरण के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि प्रशासन ने युवक के पिता का घर तथा भाई की दुकान तोड़ दी है।
विज्ञापन

 
हाईकोर्ट ने एफआईआर को कोई कार्रवाई नहीं करने के निर्देश देते हुए अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। सरकार की तरफ से बताया गया कि युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के कारण उसके पिता का मकान नहीं तोड़ा गया है। अतिक्रमण के संबंध में विधिवत युवक के पिता को नोटिस जारी किए गए थे। युवक के पिता 30 मार्च को कमेटी के समक्ष उपस्थित हुए थे। कमेटी ने 6 अप्रैल को अतिक्रमण पाते हुए उसे हटाने के आदेश जारी किए थे। एफआईआर दर्ज होने के पूर्व ही अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 युवक के पिता हालिम खान ने बताया कि उसके बेटा आसिफ खान ने हिन्दू समाज की एक लड़की से प्रेम करने की सजा पूरे परिवार को भुगतनी पड़ रही है। प्रशासन ने 7 अप्रैल को बेटे की दुकान तथा 8 अप्रैल को उनका मकान अतिक्रमण बताकर तोड़ा था। शासन ने उन्हें किसी प्रकार को कोई नोटिस नहीं दिया था। इसके अलावा कई अधिकारियों व नेताओं ने सोशल मीडिया में इस बात का उल्लेख किया था कि हिन्दू लड़की का अपहरण करने वाले का मकान तोड़ा गया।

 
अधिवक्ता अमानुल्ला उस्मानी ने बताया कि आसिफ की तरफ से उन्होंने याचिका पेश की है। सरकार के द्वारा पेश किए गए जवाब में असत्य जानकारी दी गयी है। इस संबंध में वह साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष न्यायालय के समक्ष पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed