फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mp News: Gift to sisters on Raksha Bandhan festival, free travel in city bus in Bhopal

Mp News: रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा, भोपाल-इंदौर सिटी बस में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी

Wed, 10 Aug 2022 10:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 10 Aug 2022 10:33 PM IST
सार

भोपाल में नगर निगम ने रक्षा बंधन पर बहनों को तोहफा दिया है। रक्षाबंधन यानी गुरुवार को भोपाल की सिटी बस में महिलाओं को यात्रा निशुल्क रहेंगी। ऐसे ही इंदौर में भी सिटी बस में महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Mp News: Gift to sisters on Raksha Bandhan festival, free travel in city bus in Bhopal
भोपाल में रक्षाबंधन पर महिलाओं को बस यात्रा फ्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में नगर निगम ने रक्षा बंधन पर बहनों को तोहफा दिया है। रक्षाबंधन यानी गुरुवार को भोपाल की सिटी बस में महिलाओं को यात्रा निशुल्क रहेंगी। ऐसे ही इंदौर में भी सिटी बस में महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा। 

विज्ञापन

नगर निगम भोपाल आयुक्त की तरफ से बुधवार को आदेश जारी किए गए। आदेश के तहत आयुक्त ने नगर पालिक निगम भोपाल अधिनस्त लोक परिवहन कंपनी भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड अंतर्गत समस्थ बस ऑपरेटर्स को निर्देशित किया है कि 11 अगस्त 2022 को रक्षाबंधन त्यौहार के दिन नगरीय बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को नि:शुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध कराएं। यह सेवा गुरुवार को सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक महिलाओं और युवतियों को उपलब्ध रहेंगी।

विज्ञापन

बता दें सिटी बसों में रोजाना एक लाख से ज्यादा यात्री यात्रा करते है। बसों में 7 रुपए से लेकर 42 रुपए किराया है। यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा होने पर महिलाएं कॉल सेंटर नंबर 9752399966 पर संपर्क कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में भी घोषणा
भाई बहन के असीम प्रेम और विश्वास के पर्व राखी पर शहर के प्रथम नागरिक महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर की बहनों को तोहफा देते हुए राखी पर एआइसीटीसीएल के अन्तर्गत संचालित होने वाली सिटी बस, आई बस और इलेक्ट्रिक बसों में मुफ्त में सफर करने की घोषणा की है। साथ ही भार्गव ने कहा कि शहर में सुरक्षा का भाव इंदौर की हर बहन को मिले इसलिए शहर के हर स्थान पर कैमरा लगे, उसके लिए पहली एमआईसी में कैमरा का नेटवर्क बढ़ाने, रहवासी क्षेत्रों में, कमर्शियल बिल्डिंग में कैमरा लगाने का बाइलॉज बनाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed