फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Gang that cheated principal of Rs 31 lakh busted, four accused arrested from Noida-Delhi

MP News: प्रिंसिपल से 31 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नोएडा-दिल्ली से पकड़े गए चार आरोपी

Wed, 18 Oct 2023 08:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 18 Oct 2023 08:04 PM IST
सार

रीवा जिले के मनगवां के सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य कैलाशचंद्र अवधिया 31 लाख की ठगी का शिकार हुए थे। पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर 28 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। ये लोग दिल्ली-नोएडा से गिरफ्तार किए गए हैं। 

विज्ञापन
MP News: Gang that cheated principal of Rs 31 lakh busted, four accused arrested from Noida-Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्यप्रेदश के रीवा जिले के सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य से 31 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। मामले में दिल्ली और नोएडा से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 28 लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रीवा जिले के मनगवां के सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य कैलाशचंद्र अवधिया ठगी का शिकार हुए थे। उन्होंने घर बनवाने के लिए लोन लिया था। प्राचार्य के खाते में 6 लाख से ज्यादा की रकम पहले से ही थे। 24 लाख रुपये उन्होंने बैंक और एक फाइनेंस कम्पनी से लिए थे। इसके बाद फर्जी कॉल के जरिए उन्हें 0% इंटरेस्ट पर लोन का ऑफर मिला। जालसाज ने पीड़ित से जरूरी दस्तावेज मंगवाए और वॉट्सएप में एक लिंक भेजकर उससे एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। एप में एक फार्म था जिसे भरने के बाद खाते से 31 लाख रुपये गायब हो गए।
विज्ञापन


ऐसे ठगा गया
पुलिस का कहना है कि ठगी की शिकायत लेकर पहुंचे प्राचार्य कैलाशचंद्र अवधिया ने बताया था कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। संजय शुक्ला नाम बताकर उसने अपना परिचय दिया। कॉलर ने कहा कि वह एचडीएफसी बैंक के ग्वालियर ब्रांच से बात कर रहा है। इसके बाद उसने कहा कि आपके वॉट्सएप में बैंक की और से कुछ दस्तावेज भेजे गए हैं। आपके लिए एक ऑफर है आपको 20 लाख रुपये का लोन मिल सकता है, वह भी 0% ब्याज की दर से। प्राचार्य ने बताया कि कॉलर की ओर से वॉट्सएप में भेजे गए दस्तावेज में 0% की  ब्याज पर लोन की जानकारी उपलब्ध थी। इसके आधार पर पुलिस ने तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी विवेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने जब आरोपियों का लोकेशन ट्रेस किया तो दिल्ली की लोकेशन मिली। तत्काल ही पुलिस की टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई, यहां से नोएडा और दिल्ली से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास 28 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed