{"_id":"63122d98149cd97cab7044d5","slug":"mp-news-four-officers-suspended-for-filling-substandard-quality-rice-in-civil-supplies-corporation-s-godown","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गोदाम में घटिया क्वालिटी का चावल भरने पर नागरिक आपूर्ति निगम के चार अधिकारी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गोदाम में घटिया क्वालिटी का चावल भरने पर नागरिक आपूर्ति निगम के चार अधिकारी सस्पेंड
Fri, 02 Sep 2022 09:51 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 02 Sep 2022 09:51 PM IST
सार
नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों ने अच्छी क्वालिटी के धान की प्रोसेस के बाद अदला-बदली कर घटिया क्वालिटी का चावल गोदाम में भर दिया। इस पर नागरिक आपूर्ति निगम के एमडी तरुण पिथोड़े ने मंडला के चार अधिकारियों का सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा नरसिंहपुर, जबलपुर और कटनी जिले में भी गड़बड़ी की शिकायत पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गोदाम मे भर घटिया क्वालिटी का चावल भरने पर कार्रवाई
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नागरिक आपूर्ति निगम में धान मिलिंग प्रोसेस में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की गई। मंडला जिले के जिला प्रबंधक और तीन गोदाम मैनेजर को सस्पेंड किया गया है। मंडला गोदाम केंद्र मैनेजर, मनेरी गोदाम मैनेजर और बिछिया गोदाम मैनेजर ने करीब 1800 मीट्रिक टन घटिया क्वालिटी का चावल गोदाम में भर लिया। जबकि सरकारी खरीदी में दान की क्वालिटी अच्छी थी। यह गड़बड़ी धान की मिलिंग प्रोसेस में मिलर्स के साथ मिल कर की गई। इसमें जिला प्रबंधक केएल शर्मा को भी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाने का दोषी मानकर कार्रवाई की गई है। इन चारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है।
दूसरे जिलों में भी मिली शिकायत
नागरिक आपूर्ति निगम को धान मिलिंग प्रोसेस में दूसरे जिलों के गोदाम में भी मिलर्स के साथ मिलकर गड़बड़ी करने की शिकायत मिली है। इसमें जबलपुर, नरसिंहपुर और कटनी जिले शामिल हैं। यहां पर भी गोदामों में भरे चावल की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। बता दें यह चावल गरीबों को राशन की दुकान के माध्यम ये बांटा जाना है।
मिलर्स पर भी होगी कार्रवाई
नागरिक आपूर्ति निगम के एमडी तरुण पिथोड़े ने बताया कि मंडला में डीएम और तीन गोदाम मैनेजर को सस्पेंड किया है। दूसरे जिलों में भी शिकायत मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। इसमें दोषी मिलर्स पर भी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को नहीं छोड़ा जाएगा।