फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Fire in diesel tank at Bharat Petroleum depot in Bhopal, 7 workers injured, 3 critical

MP News: भोपाल बकानिया डिपो में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के डीजल टैंक में लगी आग, सात घायल, तीन गंभीर

Fri, 21 Oct 2022 11:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 21 Oct 2022 11:05 PM IST
सार

बकानिया डिपो में शुक्रवार शाम अचानक हिंदुस्तान पेट्रोलियम के डीजल टैंक में आग लग गई। हादसे में 7 कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालात गंभीर है।

विज्ञापन
MP News: Fire in diesel tank at Bharat Petroleum depot in Bhopal, 7 workers injured, 3 critical
डीजल टैंक में लगी आग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल के बकानिया डिपो में शुक्रवार शाम अचानक हिंदुस्तान पेट्रोलियम के डीजल टैंक में आग लग गई। हादसे में 7 कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालात गंभीर है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बकानिया स्थित डिपो में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के डीजल टैंक खड़े थे। शाम करीब 7 बजे अचानक टैंक में आग लग गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि चर्चा है रिफलिंग करते समय शार्ट सर्किट आग लगी। घटना के समय आसपास दूसरे डीजल टैंक लेकर ट्रक खड़े खड़े थे। गनीमत रही कि आग के उन तक पहुंचने से पहले ही काबू पा लिया गया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद तुरंत मौके पर गांधी नगर और बैरागढ़ से दमकल की गाड़ियां और पुलिस पहुंच गई। घायलों को तुरंत चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में 7 कर्मचारी घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनको आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। घायलों में सलमान, शानू, विनोद, राजा मियां, शिरक, छोटेलाल, अंतराम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed