{"_id":"632c9dce1c58c9108a398512","slug":"mp-news-fir-lodged-against-principal-on-complaint-of-teacher-of-all-saints-school-comment-on-character","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ऑल सेंट स्कूल की टीचर की शिकायत पर प्रिंसिपल के खिलाफ FIR दर्ज, चरित्र पर की टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ऑल सेंट स्कूल की टीचर की शिकायत पर प्रिंसिपल के खिलाफ FIR दर्ज, चरित्र पर की टिप्पणी
Thu, 22 Sep 2022 11:09 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:09 PM IST
सार
राजधानी भोपाल के ऑल सेंट स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ महिला टीचर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है। प्रिंसिपल ने महिला टीचर के चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस पर आपत्ति दर्ज कराने पर धक्का देकर बाहर निकाल दिया। महिला की शिकायत पर शाहजहानाबाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजधानी भोपाल के ऑल सेंट स्कूल की महिला टीचर ने शाहजहांनाबाद पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में महिला टीचर ने प्रिंसिपल ने उनके चरित्र पर सवाल उठाए। इसका विरोध करने पर उनको धक्का देकर बाहर निकाल दिया। घटना 20 सितंबर की है। 37 वर्षीय महिला टीचर गांधी नगर में रहती है। महिला के पति दुबई में रहते है। महिला ने ऑल सेंट स्कूल में टीचर के रूप में जॉइन किया। घटना के दिन महिला टीचर ट्रैफिक की वजह से स्कूल 30 मिनट देरी से पहुंची। टीचर ने बताया कि सूचना नहीं दे पाने के कारण प्रिंसिपल ने पहले ही अटेंडेंस में सीएल लगा दी। वह साइन करके बाहर आने लगी। तभी प्रिंसिपल प्रेम नारायण दुबे ने सहकर्मी को बुलाया और टीचर के चरित्र को लेकर आपत्तिजनक बातें करने लगे। टीचर ने प्रिंसिपल के गेट के बाहर खड़े होकर उनकी बातें सुन ली।
महिला टीचर की शिकायत के अनुसार प्रिंसिपल ने उनके सहकर्मी से कहा कि वह चरित्रहीन औरत है। वह पति को छोड़कर किसी और के साथ रहती है। टीचर ने बताया कि जब वह प्रिंसिपल की बातों का विरोध करने उनके कमरे में गई उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया। पुलिस ने महिला टीचर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महिला टीचर की शिकायत के अनुसार प्रिंसिपल ने उनके सहकर्मी से कहा कि वह चरित्रहीन औरत है। वह पति को छोड़कर किसी और के साथ रहती है। टीचर ने बताया कि जब वह प्रिंसिपल की बातों का विरोध करने उनके कमरे में गई उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया। पुलिस ने महिला टीचर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
