फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   EVM kept in college toilet in Sidhi, NSUI performed Havan for MP

Sidhi News: कॉलेज के शौचालय में रख दी EVM, एनएसयूआई ने किया सांसद को सद्बुद्धि के लिए हवन

Wed, 11 Jan 2023 03:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 11 Jan 2023 03:58 PM IST
सार

एनएसयूआई का आरोप है कि गत एक माह से संजय गांधी महाविद्यालय में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। छात्राओं के शौचालय व प्रसाधन कक्ष में भी सीधी प्रशासन ने ईवीएम मशीनों को रखवा दिया है। वहां ड्यूटी के लिए दो गार्डों को भी तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
EVM kept in college toilet in Sidhi, NSUI performed Havan for MP
सीधी के संजय गांधी कॉलेज में प्रदर्शन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीधी के एक कॉलेज के शौचालय में ईवीएम रखे जाने के खिलाफ आज एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन व हवन किया। इसमें भाजपा सांसद रीती पाठक को सद्धबुद्धि देने की कामना की गई। 

विज्ञापन

एनएसयूआई का आरोप है कि गत एक माह से संजय गांधी महाविद्यालय में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। छात्राओं के शौचालय व प्रसाधन कक्ष में भी सीधी प्रशासन ने ईवीएम मशीनों को रखवा दिया है। वहां ड्यूटी के लिए दो गार्डों को भी तैनात किया गया है। इस वजह से लड़कियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

इसके खिलाफ पहले भी आंदोलन हो चुके हैं। 
एनएसयूआई ने तहसीलदार सौरव मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की थी। तहसीलदार ने दो दिन का समय भी दिया था। तहसीलदार ने कहा था कि इन ईवीएम को दो दिन में हटा लिया जाएगा या तो लड़कियों के लिए कुछ अलग से व्यवस्था कर दी जाएगी। लेकिन, एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आज तक वोटिंग मशीनों को न तो हटाया गया है और न ही प्रशासन ने अन्य कोई व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक सुस्ती के खिलाफ बुधवार को संजय गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सद्बुद्धि यज्ञ किया है। इसमें सीधी की सांसदों को सद्बुद्धि भवन प्रदान करने की कामना की गई। हवन में एनएसयूआई नेता सौरव सिंह व अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed