{"_id":"63be8f2ffb02f67c1f1f0935","slug":"mp-news-evm-kept-in-college-toilet-in-sidhi-nsui-performed-havan-for-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: कॉलेज के शौचालय में रख दी EVM, एनएसयूआई ने किया सांसद को सद्बुद्धि के लिए हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: कॉलेज के शौचालय में रख दी EVM, एनएसयूआई ने किया सांसद को सद्बुद्धि के लिए हवन
Wed, 11 Jan 2023 03:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 11 Jan 2023 03:58 PM IST
सार
एनएसयूआई का आरोप है कि गत एक माह से संजय गांधी महाविद्यालय में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। छात्राओं के शौचालय व प्रसाधन कक्ष में भी सीधी प्रशासन ने ईवीएम मशीनों को रखवा दिया है। वहां ड्यूटी के लिए दो गार्डों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
सीधी के संजय गांधी कॉलेज में प्रदर्शन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सीधी के एक कॉलेज के शौचालय में ईवीएम रखे जाने के खिलाफ आज एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन व हवन किया। इसमें भाजपा सांसद रीती पाठक को सद्धबुद्धि देने की कामना की गई।
विज्ञापन
एनएसयूआई का आरोप है कि गत एक माह से संजय गांधी महाविद्यालय में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। छात्राओं के शौचालय व प्रसाधन कक्ष में भी सीधी प्रशासन ने ईवीएम मशीनों को रखवा दिया है। वहां ड्यूटी के लिए दो गार्डों को भी तैनात किया गया है। इस वजह से लड़कियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इसके खिलाफ पहले भी आंदोलन हो चुके हैं।
एनएसयूआई ने तहसीलदार सौरव मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की थी। तहसीलदार ने दो दिन का समय भी दिया था। तहसीलदार ने कहा था कि इन ईवीएम को दो दिन में हटा लिया जाएगा या तो लड़कियों के लिए कुछ अलग से व्यवस्था कर दी जाएगी। लेकिन, एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आज तक वोटिंग मशीनों को न तो हटाया गया है और न ही प्रशासन ने अन्य कोई व्यवस्था की है।
विज्ञापन
प्रशासनिक सुस्ती के खिलाफ बुधवार को संजय गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सद्बुद्धि यज्ञ किया है। इसमें सीधी की सांसदों को सद्बुद्धि भवन प्रदान करने की कामना की गई। हवन में एनएसयूआई नेता सौरव सिंह व अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
