फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Establishment of Raigaon police station in Satna approved CM Shivraj announced during Raigaon by-elect

MP News: सतना में रैगांव थाना की स्थापना को मिली मंजूरी, CM शिवराज ने रैगांव उपचुनाव के दौरान घोषणा की थी

Mon, 17 Jul 2023 08:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Jul 2023 08:23 PM IST
सार

मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र में 'रैगांव' थाना की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इस थाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रैगांव उप चुनाव के दौरान घोषणा की थी।

विज्ञापन
MP News Establishment of Raigaon police station in Satna approved CM Shivraj announced during Raigaon by-elect
रैगांव थाना की स्थापना को मिली मंजूरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सतना जिले को एक नए थाने की बहुप्रतीक्षित सौगात आखिरकार मिल ही गई। मध्यप्रदेश शासन ने सतना जिले के रैगांव थाना को ग्रीन सिग्नल दे दिया है। रैगांव जिले का 27वां थाना होगा।

विज्ञापन


अब विधानसभा के आम चुनाव के पहले शासन ने उप चुनाव की घोषणा पर अमल करते हुए इस संबंध में जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर स्वीकृति आदेश जारी कर दिया है। अब तक जिले में महिला,आजाक और ट्रैफिक थाना समेत कुल 26 पुलिस थाने थे। रैगांव के नाम पर विधानसभा सीट तो थी लेकिन इस विधानसभा मुख्यालय के नाम पर थाना नहीं था। हालांकि रैगांव में पुलिस चौकी जरूर थी।
विज्ञापन


रैगांव थाना के अस्तित्व में आने के बाद पुलिस चौकी से जुड़े रहे 38 गांवों के अलावा भी कई अन्य गांव इससे जुड़ेंगे। अभी ये गांव नागौद, सिविल लाइन,सिंहपुर,कोठी और मझगवां थाना क्षेत्र से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों ने बताया कि रैगांव थाना में नागौद और सिविल लाइन थाना से जुड़े 5- 5 ,कोठी के 8 और मझगवां से जुड़े दो गांव शामिल किए जा सकते हैं। इस थाना क्षेत्र में 60 से अधिक गांवों के शामिल होने की संभावना है। गौरतलब है कि रैगांव क्षेत्र की सीमा पन्ना जिले के अलावा उत्तर प्रदेश के सीमाई गांवों तक फैली हुई है। इस क्षेत्र का पहला मतदान केंद्र भी पन्ना जिले की सीमा से सटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed