फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Earthquake tremors in MP late Friday night, people came out of their homes in panic, center was in Ne

MP News: एमपी में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग, नेपाल में था केंद्र

Sat, 04 Nov 2023 10:11 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 04 Nov 2023 10:11 AM IST
सार


मध्य प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार देररात भूकंप के झटके महसूस किए गए। तेज कंपन के बाद लोग दहशत में घरों से बाहर निकल गए। हालांकि कोई जान माल का नुकसान होने की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र नेपाल में था। 

विज्ञापन
MP News: Earthquake tremors in MP late Friday night, people came out of their homes in panic, center was in Ne
भूकंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के कई शहरों में शुक्रवार देररात करीब 11.30 बजे के बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आ गए।  भूकंप का केंद्र नेपाल में था। प्रदेश में भूकंप से कोई प्रारंभिक जानकारी में कोई नुकसान नहीं होने की सूचना है। 
विज्ञापन


प्रदेश में भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सतना और रीवा समेत अन्य शहरों में भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। इसके बाद लोग तुरंत घरों से बाहर निकल कर सड़क और मैदान में एकत्रित हो गए। प्रदेश में कुछ जगह भूकंप की तीव्रता 3.9 महसूस की गई। अभी तक प्रदेश में कोई बड़ा नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी के अनुसार नेपाल में शुक्रवार को रात 11.32 बजे 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र नेपाल के जाजरकोट में था। भूकंप से जाजरकोट और रुकुम पश्चिम में बड़ा नुकसान हुआ है। यहां पर अभी  100 से अधिक लोगों की मौत और करीब 150 लोगों के घायल होने की सूचना है। राहत और बचाव कार्य जारी है।  .
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed