{"_id":"64453d3e5bb0c02630019e64","slug":"mp-news-due-to-being-poor-he-was-not-able-to-get-admission-in-the-city-college-the-student-died-by-burning-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गरीब होने से शहर के कॉलेज में नहीं मिल पा रहा था एडमिशन, छात्र ने मुंह में सुतली बम जलाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गरीब होने से शहर के कॉलेज में नहीं मिल पा रहा था एडमिशन, छात्र ने मुंह में सुतली बम जलाकर दे दी जान
Sun, 23 Apr 2023 07:44 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 23 Apr 2023 07:44 PM IST
सार
श्योपुर में एक युवक ने मुंह में बम जलाकर आत्महत्या कर ली। बम के मुंह में फटने की वजह से पूरा जबड़ा, नाक और उसके आसपास की हड्डियां, नीचे गला तक डैमेज हुआ है। इससे उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
श्योपुर में युवक ने मुंह में सुतली बम जलाकर जान दे दी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के श्योपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने मुंह में सुतली बम जला लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कहा जा रहा है कि वह शहर के कॉलेज में एडमिशन चाहता था, पर उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते ऐसा नहीं हो सका और उसने ऐसा कदम उठा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला श्योपुर का है। रविवार दोपहर कॉलेज छात्र के मुंह में फटाका फटने से मौत होने की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा कर मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक छात्र का नाम बृजेश उर्फ गोलू पिता खेमराज प्रजापति (24) है। वह बीएससी फाइनल ईयर का छात्र था। रविवार दोपहर उसका शव घर के टॉयलेट में लहूलुहान हालत में मिला। पटाखे की आवाज सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंचे और उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गोलू के चाचा रामअवतार प्रजापति ने बताया कि फटाके की तेज आवाज आई जिससे पूरा घर गूंज उठा। आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी इकट्ठे हो गए। टॉयलेट का गेट खोलने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कुंडी लगी थी दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो बृजेश लहूलुहान हालत में पड़ा था। आसपास भी काफी खून दिख रहा था। उसका मुंह बुरी तरह फट गया था। सुतली बम के अवशेष और माचिस भी टॉयलेट में मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने पड़ोसियों से भी पूछताछ की है। पता चला है कि गोलू पढ़ाई में अच्छा था। बिना कोचिंग के पढ़ाई करता था फिर भी मोहल्ले में सबसे ज्यादा नंबर आते थे। गोलू कुछ दिन से परेशान था, लेकिन किसी को कारण नहीं बताया। वह कहता था कि मैं बड़े शहर के बड़े कॉलेज में पढ़ाई करना चाहता हूं। कुछ दिन से उसके व्यवहार में बदलाव आ गया था। पूछने पर कहता था कोई बात नहीं है। कम बोलने से काम में मन लगता है और देखते देखते आज गोलू ने अपने आप को मौत के घाट उतार लिया।
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. दिलीप सिंह सिकरवार ने बताया कि युवक की मौत मुंह में सुतली बम फटने की वजह से हुई है। पोस्टमार्टम के दौरान जबड़े के अंदर बम की सुतली भी निकली है। बम के मुंह में फटने की वजह से पूरा जबड़ा, नाक और उसके आसपास की हड्डियां, नीचे गला तक डैमेज हुआ है। इससे उसकी मौत हुई है।