{"_id":"65a5efe01782d5b6e6006dd7","slug":"mp-news-devotee-slit-his-throat-in-maihar-maa-sharda-devi-temple-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: देवी को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु ने रेता अपना गला, मैहर मां शारदा देवी मंदिर की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: देवी को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु ने रेता अपना गला, मैहर मां शारदा देवी मंदिर की घटना
Tue, 16 Jan 2024 08:24 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 16 Jan 2024 08:24 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर थाना अंतर्गत देवी चौकी स्थित मां शारदा मंदिर में एक श्रद्धालु ने देवी को प्रसन्न करने के लिए चाकू से अपना गला ही रेत लिया।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में सोमवार को एक खौफनाक घटना सामने आई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मैहर थाना अंतर्गत देवी चौकी स्थित मां शारदा मंदिर में एक श्रद्धालु ने देवी को प्रसन्न करने के लिए चाकू से अपना गला ही रेत लिया। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालु को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार श्रद्धालु लालाराम कौरव हवन कुंड पर पूजा कर रहा था। इसी दौरान उसने देवी मां को प्रसन्न करने के लिए अपनी गर्दन पर चाकू चला दिया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। श्रद्धालु लालाराम कौरव यूपी के प्रयागराज का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
हाल ही में ऐसी ही घटना यूपी के झांसी जिले में देखी गई थी, जब मंसिल माता मंदिर पर एक युवक ने अपनी गर्दन काटकर खुद की बलि देने की कोशिश की थी। इस क्रम में युवक बुरी तरह घायल हो गया था। खून में सने युवक को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया था। नीरज रायकवार नाम का यह शख्स बरुआसागर थानाक्षेत्र के बनगुआं गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि युवक शराब के नशे में मंदिर पहुंचा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि वह माता को बलि देना चाहता था। गनीमत यह कि मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उसे गंभीर स्थिति में जाने से बचा लिया था।
