{"_id":"63f8b8b991b4da8084068913","slug":"mp-news-dead-body-of-newborn-found-in-front-of-employment-assistant-s-house-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: रोजगार सहायक के घर के सामने मिला नवजात का शव, दिनदहाड़े शव फेंके जाने से गांव में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: रोजगार सहायक के घर के सामने मिला नवजात का शव, दिनदहाड़े शव फेंके जाने से गांव में हड़कंप
Fri, 24 Feb 2023 06:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 24 Feb 2023 06:46 PM IST
सार
रीवा जिले के एक गांव में दिनदहाड़े कोई नवजात का शव फेंककर चला गया। रोजगार सहायक के घर के सामने शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
मध्यप्रदेश के रीवा जिले में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ये शव गांव के रोजगार सहायक के घर के सामने स्थित खेत (कोलिया) में पड़ा मिला है। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला रीवा जिले के जवा थाना इलाके के ग्राम गौहाना का है। ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे रोजगार सहायक अखिलेश सिंह के घर के सामने खेत में नवजात को पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि नवजात की मौत हो चुकी है। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए हैं। मामले को जांच में लिया गया है कि शव कहां से आया और कौन इसे फेंक गया। जवा पुलिस ने अज्ञात मामला दर्ज जांच में जुट गई है।
एक दिन पहले रतलाम में नाली में मिला था शव
घटना के एक दिन पहले रतलाम जिले में नवजात का शव नाली से बरामद किया गया था। जिले के आदिवासी अंचल के राजापुरा माताजी में कन्या आश्रम से कुछ दूरी पर बने शौचालय की नाली में मिला। कुछ स्थानीय बच्चों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी, जिसके बाद नवजात का शव पोस्टमार्टम के लिए शिवगढ़ पुलिस ने अस्पताल भिजवाया।