फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Dead body of a young man taken alive for the wish of rain in Mandsaur

MP News: मंदसौर में बारिश की मनोकामना के लिए जिंदा युवक की निकाली गई शव यात्रा, लोग हुए शामिल

Sat, 26 Aug 2023 09:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 26 Aug 2023 09:38 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में बारिश होने के लिए अनोखा काम किया गया। यहां के निवासियों ने एक जिंदा युवक की शव यात्रा निकाली और बारिश होने की मनोकामना मांगी। इस दौरान शव यात्रा में काफी लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
MP News Dead body of a young man taken alive for the wish of rain in Mandsaur
युवक की शव यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर में लंबे समय से बारिश नहीं हुई है। लोगों ने कई टोटके करके देख लिए, लेकिन बादल नहीं बरसे। मौसम विभाग ने भी विगत दिनो मंदसौर को सुखा क्षेत्र में घोषित कर दिया था। ऐसे में यहां के लोग बड़े निराश हो गए थे, तब थोड़े समय के लिए पानी गिरा था। मगर सही ढंग से आपूर्ति नहीं हो पाई थी। अब ये हाल है कि गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है तथा बादल तो होते हैं लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं बनते। ऐसे में यदि समय पर बारिश नहीं हुई तो किसानों की सोयाबीन खराब हो जाएगी और क्षेत्र में फिर से बारिश न होने के कारण परेशानियां हो जाएंगी।

विज्ञापन


प्राचीन मान्यता है कि किसी जीवित व्यक्ति की शव यात्रा लोगों द्वारा निकाली जाए तो बारिश हो सकती है। ऐसे में बड़ी दिक्कत ये भी थी कि अपनी जिंदा रहते शव यात्रा कौन निकलवाए। ऐसे में चैतन्य सिंह सामने आए और अपनी शव यात्रा निकलवाने को तैयार हुए। चैतन्य सिंह एक साल पहले तक शेख जफर थे। एक साल पहले ही उन्ंहोने हिन्दू धर्म अपनाया है। मौके पर बाकायदा शव वाहन व ढोल बाजे बुलाए गए। पूरे संस्कारों के साथ अर्थी तैयार हुई व चैतन्य सिंह को उठाकर उस अर्थी पर लिटाया गया और उनकी जिंदा रहते शव यात्रा पूरे मंदसौर में घुमाई गई। इस शव यात्रा में शहर के कई लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन


लोगों का मानना है कि अब इससे भी प्रभु प्रसन्न हो जाए और बादल बरस जाए तो राहत मिल जाए। हालांकि ये सब बातें विज्ञान नहीं मानता लेकिन आस्था है, जिस पर देश में एक बड़ा हिस्सा यकीन करता है। अर्थी पर लेटे चैतन्य सिंह का कहना है, यदि हम पर्यावरण, पेड़ पौधों का ध्यान नही रखेंगे तो आगे और परेशानी बढ़ेगी। कई लोगों की अर्थियां उठेंगी। लोगों को पर्यावरण के लिए जागरुकता लानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed