फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Damoh mother threw her five-day-old newborn on the ballast crusher, Ants were eating her

MP News: दमोह में निर्दयी मां अपने पांच दिन के नवजात को गिट्टी क्रशर पर फेंक गई, खा रही थी चीटियां

Tue, 11 Oct 2022 04:21 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 11 Oct 2022 04:21 PM IST
सार

दमोह में एक मां ने अपने पांच दिन के नवजात शिशु को गिट्टी के क्रशर पर फेंक दिया। उसे चीटियां खा रही थी। रोने की आवाज सुनकर लोग दौड़े और उसकी जान बचाई। 

विज्ञापन
MP News: Damoh mother threw her five-day-old newborn on the ballast crusher, Ants were eating her
दमोह में नवजात शिशु को उसकी मां ने फेंक दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कहा जाता है कि पूत कपूत हो सकता है लेकिन माता कुमाता नहीं हो सकती। दमोह जिले के रजपुरा थाना अंतर्गत एक कलयुगी माता का ऐसा रूप भी देखने मिला है जिसने अपने पांच दिन के नवजात शिशु को गिट्टी के क्रशर प्लांट के पास फेंका और चली गई। नवजात पर चीटियां लग गई थी और उसे काट रही थी। मंगलवार को सुबह लोगों ने जब इस नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वंदना रैकवार की मदद से नवजात शिशु को इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल में लाया गया। वहां एसएनसीयू वार्ड में उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


रजपुरा थाना के बरी कनौरा  गांव में एक गिट्टी का क्रशर प्लांट है। यह पिछले काफी समय से बंद पड़ा हुआ है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे यहां नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें कपड़ों में लिपटा एक नवजात दिखाई दिया। उसके ऊपर चीटियां भी चल रही थी। बच्चे को देखकर ग्रामीणों ने तत्काल ही गांव की महिलाओं को भी सूचित किया। महिलाओं ने बच्चे को साफ कपड़े में उठाया और उसे साफ किया। इसके बाद रजपुरा थाना पुलिस को सूचित किया। उक्त स्थान रजपुरा और मगरोन थाना के बीच में आ रहा है इसलिए दोनों थाना क्षेत्र की पुलिस नवजात शिशु को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची और उसे भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस नवजात शिशु को फेकने वाली मां की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed