फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Cracks in Surya Namaskar idols made of lakhs in Satna after Ujjain, questions raised on quality

MP News: उज्जैन के बाद सतना में लाखों से बनी सूर्य नमस्कार की मूर्तियों में पड़ी दरारें, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Mon, 26 Jun 2023 02:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 02:53 PM IST
सार

सतना शहर के धवारी चौराहे में सूर्य नमस्कार की मूर्तियां लगा कर सेल्फी प्वाइंट बनाया था। अब इसमें दरारें नजर आने लगी हैं। गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
MP News: Cracks in Surya Namaskar idols made of lakhs in Satna after Ujjain, questions raised on quality
सतना में लगीं सूर्य नमस्कार की मूर्तियां। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना जिले की सुंदरता बढ़ाने के लिए चौराहे पर लगी सूर्य नमस्कार की मूर्तियों में दरारें पड़ने का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले उज्जैन में लाखों की लागत से बने महाकाल लोक में मूर्तियां खंडित होने के बाद सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सतना नगर निगम ने स्वच्छता मिशन और पीएम नरेंद्र मोदी के विश्वव्यापी सूर्य नमस्कार के प्रति लोगों को प्रेरित किए जाने के लिए शहर के धवारी चौराहे में सूर्य नमस्कार की मूर्तियां लगा कर सेल्फी प्वाइंट बनाया था। ये मूर्तियां लाखों के लागत के साथ बनाई गई थीं। बताया जा रहा है कि जब ये मूर्तियां स्थापित की गई थीं, उसके बाद से ही इस पर विवाद छिड़ा है।
विज्ञापन

 

MP News: Cracks in Surya Namaskar idols made of lakhs in Satna after Ujjain, questions raised on quality
सतना में सूर्य नमस्कार की मूर्तियों में दरारें नजर आने लगी हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार चौराहे पर जो मूर्तियां लगाई गई थीं, उनमें जगह-जगह दरारें आ गई हैं। इसकी वजह से पक्ष-विपक्ष आमने-सामने है। इसे लेकर के विपक्ष भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा पर निशाना भी साध रहा है। बता दें कि इन मूर्तियों पर हुए भ्रष्टाचार की जांच भी चल रही है, लेकिन नतीजा अभी तक कुछ नहीं निकला है। मूर्तियों में आई दरारों पर नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जो मूर्तियों में टूट-फूट हो रही है तो उसकी मरम्मत कर सही कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed