फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Congress protest on sidhi case, said- break the house of the accused; Police used water cannon

MP News: सीधी पेशाबकांड पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- आरोपी का घर तोड़ो; भीड़ को हटाने पुलिस ने चलाई वाटर कैनन

Wed, 05 Jul 2023 04:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 05 Jul 2023 04:06 PM IST
सार

सीधी पेशाबकांड पर नाराजगी जताते हुए कटनी में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। सीएम और पीएम के पुतले जलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन
MP News: Congress protest on sidhi case, said- break the house of the accused; Police used water cannon
कटनी में कांग्रेस के प्रदर्शन पर वाटर कैनन का प्रयोग किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीधी में आदिवासी युवक पर भाजपा नेता द्वारा किए गए अमानवीय कृत्य के विरोध में कटनी कांग्रेस ने बुलडोजर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया है। ज़िला युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की। इसके बाद कांग्रेस द्वारा किए जा रहे मुख्यमंत्री पुतला दहन करने से रोकने का प्रयास किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ आम जनता के घर बुलडोजर चलाती है, उनके पास भाजपा नेता का घर तोड़ने के लिए बुलडोजर न हो तो हम कटनी से लेकर जाएंगे। प्रदर्शन कर रहे युवक कांग्रेस अध्यक्ष अंशू मिश्रा ने बताया कि सीधी जिले में दलित युवक पर भाजपा नेता द्वारा किए गए घृणित कृत्य के विरोध में कांग्रेस ने पीएम मोदी और सीएम शिवराज का पुतला दहन करते हुए बुलडोजर लेकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया है। शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया जा रहा था, पर पुलिस द्वारा वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। ये गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed