फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Congress also caught the path of soft Hindutva... Mahila Congress in the shelter of Hanuman

MP News: कांग्रेस ने भी पकड़ी सॉफ्ट हिंदुत्व की राह... हनुमान की शरण में महिला कांग्रेस

Thu, 13 Jan 2022 02:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 13 Jan 2022 02:06 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस अब सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर जाती नजर आने लगी है। पहले भी कई मौकों पर इसकी झलक देखने को मिल चुकी है। अब महिला कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रही है।
 

विज्ञापन
MP News: Congress also caught the path of soft Hindutva... Mahila Congress in the shelter of Hanuman
Bhopal: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस अब सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर जाती नजर आने लगी है। पहले भी कई मौकों पर इसकी झलक देखने को मिल चुकी है। अब महिला कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 14 जनवरी मकर सक्रांति पर्व पर प्रदेश के सभी जिलों में दोपहर 3 बजे आयोजित हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसका बीड़ा महिला कांग्रेस ने उठाया है। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय के बाहर भी हनुमान चालीसा का पाठ होगा। इसके साथ ही प्रियंका गांधी द्वारा उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर दिया गया नारा ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ को लेकर भी महिला कांग्रेस मप्र में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की भी शुरुआत करेगी।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी की ओर से हमेशा से आरोप लगते रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी अल्प संख्यकों की पक्षधर है। जबकि कांग्रेस बार-बार सफाई देती रही है कि वो सभी समाज की पार्टी है। सभी धर्मों का आदर करती है। कई बार सार्वजिनक मंच पर भी इस मामले को लेकर बयानबाजी हुई हैं। खुद को हिंदू विरोधी नहीं होने को लेकर कांग्रेस अब सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर बढ़ रही है। इसी के मद्देनजर मकर संक्रांति पर वो भगवान हनुमान की शरण में जा रही है। प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता भी इसी राह पर हैं। हाल ही दिग्विजय सिंह ने भी कहा था कि वो कभी हिंदू विरोधा नहीं रहे हैं, न कभी हिंदुत्व को नकारा है। कमलनाथ भी प्रदेश स्तरीय हनुमान चालीसा का पाठ करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed