{"_id":"636295b944651b348677840f","slug":"mp-news-cm-to-honor-highest-tax-paying-businessmen-with-bhamashah-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यवसायियों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यवसायियों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित करेंगे
Wed, 02 Nov 2022 09:37 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 02 Nov 2022 09:37 PM IST
सार
पुरस्कार की स्थापना का उद्देश्य मध्यप्रदेश में माल और सेवा कर अधिनियम के प्रावधानों में करदाताओं द्वारा जमा राज्य जीएसटी की राशि तथा आईजीएसटी सेटलमेंट से राज्य को प्राप्त कर राशि के आधार पर सर्वाधिक कर राशि जमा करने वाले सप्लायर को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में 3 नवबंर को रवीन्द्र भवन में भामाशाह पुरस्कार समारोह होगा। समारोह में मुख्यमंत्री सर्वाधिक कर जमा करने वाले व्यवसायियों को सम्मानित करेंगे। वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना एवं आर्थिक-सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा अध्यक्षता करेंगे। समारोह में विगत दो वित्त वर्ष में सबसे ज्यादा कर जमा करने वाले व्यवसायियों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार 5 श्रेणियों में दिए जाएंगे।
इस पुरस्कार की स्थापना का उद्देश्य मध्यप्रदेश में माल और सेवा कर अधिनियम के प्रावधानों में करदाताओं द्वारा जमा राज्य जीएसटी की राशि तथा आईजीएसटी सेटलमेंट से राज्य को प्राप्त कर राशि के आधार पर सर्वाधिक कर राशि जमा करने वाले सप्लायर को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
इस पुरस्कार की स्थापना का उद्देश्य मध्यप्रदेश में माल और सेवा कर अधिनियम के प्रावधानों में करदाताओं द्वारा जमा राज्य जीएसटी की राशि तथा आईजीएसटी सेटलमेंट से राज्य को प्राप्त कर राशि के आधार पर सर्वाधिक कर राशि जमा करने वाले सप्लायर को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
