फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: CM Shivraj will take classes for teachers, more than 15 thousand teachers will gather in Bhopal tomor

MP News: सीएम शिवराज लेंगे शिक्षकों को क्लास, 15 हजार से ज्यादा शिक्षक जुटेंगे कल भोपाल में

Sat, 03 Sep 2022 06:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 03 Sep 2022 06:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए प्रदेश भर से 15 हजार से ज्यादा शिक्षक रविवार को भेज के दशहरा मैदान में जुटेंगे।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj will take classes for teachers, more than 15 thousand teachers will gather in Bhopal tomor
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में पहली बार बड़े स्तर पर मिडिल और हाई स्कूल के शिक्षकों का प्रशिक्षण होने जा रहा है। इसके लिए अगल-अलग जिलों से शिक्षक भोपाल आएंगे। दो प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शिक्षकों की क्लास लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी देंगे। नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों में 60% महिला शिक्षक है। मुख्यमंत्री शिक्षकों को प्रदेश में स्कूल शिक्षा की दिशा और भविष्य की आकांक्षाओं से अवगत कराएंगे। कार्यक्रम में टीजी नियोगी नई शिक्षा नीति शिक्षक के संदर्भ में, डॉ. एसबी ओझा शालेय शिष्टाचार और केके पाराशर मूल्यांकन विषय पर शिक्षकों का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

 
प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभी जिलों के शिक्षा अधिकारी और शिक्षक रात तक पहुंच जाएंगे। इनके ठहरने के सभी इंतजाम कर दी गई है। रविवार सुबह 10.30 बजे भेल के जंबूरी मैदान अधिकारी और शिक्षकों को पहुंचने का समय दिया गया है।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में दोपहर साढ़े 12 बजे नवनियुक्त शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह मांडवे, स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री इंदर सिंह परमार भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विभागीय प्रशिक्षण नीति एवं विभागीय परिसंपत्तियों के संधारण मार्गदर्शिका का विमोचन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed