{"_id":"63522a8f76c9b911737111a5","slug":"mp-news-cm-shivraj-will-meet-industrialist-in-pune-regarding-industry-and-investment-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शिवराज बोले- MP में निवेश करें, परेशानी नहीं होगी, असामाजिक तत्व बुलडोजर कार्रवाई से डरते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शिवराज बोले- MP में निवेश करें, परेशानी नहीं होगी, असामाजिक तत्व बुलडोजर कार्रवाई से डरते हैं
Fri, 21 Oct 2022 05:24 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 21 Oct 2022 05:24 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को उद्योग जगत को अपने राज्य में निवेश का न्योता देते हुए कहा कि उन्हें असामाजिक तत्वों से कोई परेशानी नहीं होगी। क्योंकि अब उनकी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई से वे डरे हुए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश सरकार और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा पुणे में मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर आयोजित एक सत्र को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में व्यवसायों के लिए सबसे अनुकूल माहौल है। सीएम ने कहा कि जब मैं (पहली बार) मुख्यमंत्री बना तो डकैत चंबल में हुआ करते थे और मुंबई में उन पर फिल्में बनती थी। लेकिन मैंने डकैतों को खत्म कर, सरेंडर करा और जेल भेजकर मुंबई वालों का काम ही छीन लिया। उन्होंने कहा, मैंने कहा था कि मध्यप्रदेश में या तो डकैत होंगे या शिवराज सिंह चौहान। दोनों एक ही समय में मौजूद नहीं रह सकते।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश से नक्सलवाद को भी खत्म कर दिया गया है और प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) का नेटवर्क नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब प्रदेश में कोई गुंडागर्दी नहीं है। अगर कोई गुंडागर्दी या दबंगई (बदमाशी) करता है, तो मामा का बुलडोजर सीधे चलता है। इसलिए कोई डर नहीं है कि कोई आपको (व्यवसायों) परेशान करेगा। मुख्यमंत्री को समर्थक प्यार से 'मामा' कहकर बुलाते हैं।
बता दें इसी साल अप्रैल में खरगोन और सेंधवा में रामनवमी के जुलूस पर पथराव करने वाले आरोपियों की संपत्तियों को सरकार ने सांप्रदायिक हिंसा के बाद ढहा दिया था। शिवराज की इस कार्रवाई पर विपक्ष के नेताओं ने सवाल खड़े किए थे। राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेताओं ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा था। शिवसेना की नेता प्रिंयका चतुर्वेदी ने कहा था कि अपराध और सजा तय करने के लिए न्यायपालिका की प्रक्रिया के बजाए बुलडोजर का उपयोग सत्ता और अहंकार के नशे में धुत सरकार का उदाहरण कहा था। साथ ही उन्होंने कार्रवाई को सभी लोकतांत्रिक और संवैधानिक मानदंडों को दरकिनार करने की शर्मनाम मिसाल बताया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने 21 हजार एकड़ भूमि को माफिया से मुक्त कराया है, जहां अब गरीबों के लिए घर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने उद्योगपतियों से प्रदेश में निवेश करने का आग्रह करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में व्यवसायासों के लिए सबसके अनुकूल माहौल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में व्यवसायियों के लिए पर्याप्त सस्ती जमीन है और कुशल मैन पावर है। प्रदेश उद्योग कि लिए सस्ती बिजली भी प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चौथी बार उनकी सरकार बनने के बाद पहला काम श्रम सुधार में किया जा रहा है।
उन्होंने कहा हमारी नीतियां निवेशकों के अनुकूल हैं। मैं आपको एमपी में आमंत्रित करता हूं क्योंकि मैं वहां हूं। हर सोमवार, मैं निवेशकों से मिलने के लिए समय निकालता हूं। सीएम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को मध्य प्रदेश आमंत्रित करते हुए कहा कि वो यहां आए और मध्य प्रदेश के इंडस्ट्रियलिस्ट को यहां बुलाए। सीएम ने कहा कि अलग-अलग इंडस्ट्री के लिए अलग-अलग एनवायरनमेंट की जरूरत होती है। कुछ पुणे में सूट होगी, कुछ भोपाल में सूट होंगी, यह सब अपना देश है। हम सब भारत मां के लाल, भेदभाव का कहां सवाल। उन्होंने कहा कि जिस देशवासी को जहां सूट करें वा वहां आए। विदेश से भी यहां लाने की कोशिश करें। मैं यह चाहता हूं कि एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो राज्यों में।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने ऑटोमोबाइल और आईटी सेक्टर के क्षेत्र में पुणे ने काफी प्रगति की है। ऑटोमोबाइल सेक्टर की कई इंडस्ट्रीज की उपस्थिति मध्यप्रदेश में है। तो ऑटोमोबाइल सेक्टर से यहां लोग आना चाहते हैं, विशेष कर ईवी के क्षेत्र में। लोगों ने रूचि भी दिखाई, जमीन भी मांगी है। हमने 300 एकड़ जमीन आरक्षितए की है ईवी पार्ट के रूप में। क्योंकि भविष्य इलेक्ट्रिकल व्हीकल का है। चाहे टू व्हीलर हो, ऑटो हो या फोर व्हीलर हो।
सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश की विशेषता है कि लैंडबैंक हमारे पास तैयार है। 1 लाख 22 हजार एकड़ जमीन अलग-अलग हिस्सों में चिंहित है। अगर आपको चाहिए तो आपको एक महीने के अंदर हम दे सकते हैं। और इसे क्लिक करके आप देख सकते हैं कि कहां-कहां हमारे पास लैंड के पीसेज हैं।