फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News CM convenes meeting of collectors, SP, commissioners, will review public service campaign

MP News: शिवराज के निर्देश- करप्शन करने वालों को छांट लें, उनको छोड़ेंगे नहीं, एडीजी से मांगी रिपोर्ट

Sat, 08 Oct 2022 07:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 08 Oct 2022 07:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कानून व्यवस्था और जनसेवा अभियान की समीक्षा की। कानून व्यवस्था को लेकर सीएम ने गड़बड़ करने वाले और करप्शन करने वालों की सूची बनाने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि ऐसे लोगों की सूची बनाएं। उन्होंने एडीजी से ऐसे कर्मचारियों की रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन
MP News CM convenes meeting of collectors, SP, commissioners, will review public service campaign
सीएम शिवराज सभी जिला अधिकारियों की बुलाई बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान सख्त लहजे में पुलिस अफसरों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि मैं डीजीपी, सारे आईजी, एसपी और कलेक्टर्स को कह रहा हूं कि करप्शन के मामले में जीरो टॉलेरेन्स है। अपने भी लोग छांट लें जो गड़बड़ कर रहे हैं। कल इंदौर में शिकायत मिली, ये इजाजत नहीं दे सकते कि कोई पुलिस अधिकारी गलत काम करें। तत्काल कार्रवाई करें। हम इसलिए नहीं बैठे कि कोई डरा-धमकाकर गैरकानूनी काम करें। आप ऐसी सूची बना लीजिए। एडीजी का यह काम है, मुझे रिपोर्ट कीजिए। जरूरत पड़ने पर EOW के छापे भी पड़ेंगे। ये सूची बनना चाहिए, हमारे पास इंफॉर्मेशन आना चाहिए। जो गड़बड़ करते पाया जाएगा, उसे हम नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार को पूरी तरह ध्वस्त करना है। कई जगह ड्रग्स की खबरें आती हैं। बाकी जगह से भी जानकारी मिलती है। स्कूल-कॉलेज के आसपास छोटी-छोटी दुकानों पर ड्रग्स की शिकायत मिलती है। हमारी युवा पीढ़ी को खोखला करने का षड्यंत्र है। इस अभिशाप से हमारे बच्चों को बचाना है। इसलिए चाहे वो ड्रग्स का हो, चाहे वो अवैध शराब का हो, इनकी जड़ों पर प्रहार करना है। तत्काल कार्रवाई शुरू करनी है।  
विज्ञापन

 
सूचना तंत्र मंजबूत करें
सीएम ने कहा कि इनफॉर्मर सक्रिय कीजिए। ये अभिशाप पूरी तरह से समाप्त करना है। इसकी मैं लगातार समीक्षा करूंगा। इनको संरक्षण देने वाले कौन है, इनके तार कहां जुड़े हैं। जरूरत पड़ने पर इंटेलिजेंस का भी प्रयोग करें। ये अक्षम्य है। पहले चरण में अभियान चलाये। एक से ज्यादा राज्यों से भी तार जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


एसपी-थानेदार होंगे जिम्मेदार
सीएम ने कहा कि दूसरे चरण में कार्रवाई के बाद भी किसी जिले में ड्रग्स का अवैध कारेाबार या शराब की बिकते मिली तो बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी पकड़े जाने पर एसपी, थानेदार और ऊपर के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन पर एक्शन ली जाएगी। हुक्का लाउंज कई तरह की ऐसी गतिविधियों कर रहे हैं जो बच्चों को गलत दिशा में ले जा रहे हैं।
 
हुक्का लांउज को तत्काल बंद कराया जाए
हुक्का लाउंज के नाम पर कुछ भी गड़बड़ हो, ये हम होने नहीं देंगे। कहीं हुक्का लाउंज न चले, तत्काल बंद हों। इनफॉर्मर को रिवॉर्ड देने की स्कीम हम शुरू कर रहे हैं। उन्हें इनाम देंगे। शराब पीकर गदर करना, दूसरों की जिंदगी को असुरक्षित बनाना ये बर्दाश्त नहीं।

 
पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीकर वाहन चलाना भी अपराध है। इन सबका पहले से प्रावधान है। इसका प्रभावी उपयोग करें। पीकर गदर करने का हक किसी को नहीं है। दूसरों की जिंदगी को असुरक्षित बनाना या दूसरे के सम्मान से खिलवाड़ करना इसकी इजाजत किसी को नहीं है। इस पर प्रभावी कार्यवाही होनी चाहिए। आप सब को हमारा दृष्टिकोण पता है मां, बहन और बेटी के सम्मान के बारे में, मुझे कहने में फिर कोई संकोच नहीं है।
 
दुराचारी को तबाह करना है
सीएम बोले मैं निर्देश दे रहा हूं कि दुराचारी किसी भी कीमत पर बक्से नहीं जाने चाहिए। बुलडोजर चलने चाहिए, क्योंकि ऐसे लोगों को जब तक तबाह नहीं करेंगे तब तक ये मानते नहीं है। अगर कोई बहन- बेटी के साथ दुराचार करें तो तबाह करना, छोड़ना नहीं। इस लायक भी नहीं रहने देना कि दोबारा वह इस बारे में सोचें। घर से निकलते हैं तो छेड़छाड़ की कई घटनाएं होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed