फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Class 12 Mathematics paper leaked, case filed against four people including teacher

MP News: कक्षा-12 का गणित का पेपर किया लीक, शिक्षक सहित चार लोगों पर केस दर्ज

Wed, 22 Mar 2023 05:31 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 22 Mar 2023 05:31 PM IST
सार

उमरिया जिले में कलेक्टर के निर्देश पर एक शिक्षक समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने कक्षा-12 का गणित का पेपर वॉट्सएप पर लीक किया। 
 

विज्ञापन
MP News: Class 12 Mathematics paper leaked, case filed against four people including teacher
बरेली के द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज में लगी छात्राओं की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना, दमोह, भोपाल के बाद अब उमरिया में पेपर लीक का मामला सामने आया है। कक्षा-12 के गणित का पेपर एक शिक्षक ने वॉट्सएप के जरिये लीक किया था। कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षक समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


कक्षा-12 की परीक्षा में पेपर लीक मामले में केंद्राध्यक्ष के साथ चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। शिक्षकों की मदद से पेपर की फोटो खींचकर  उन्हें वॉट्सएप पर लीक किया गया। छात्रों तक उत्तर पंहुचाने का काम भी किया जा रहा था। पूरा मामला मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में हायर सेकंडरी की परीक्षा का है। मामला सामने आने पर कलेक्टर ने एफआईआर दर्ज करवाई है। 
विज्ञापन


सेंट जेवियर्स स्कूल में मंगलवार को कक्षा 12 के गणित का पेपर चल रहा था। केंद्राध्यक्ष ने शिक्षकों की मदद से पेपर लीक कर दिया था। केंद्राध्यक्ष एवं शिक्षक ने पेपर किसी बाहरी शिक्षक को भेजा। उसके सही उत्तर छात्रों तक पंहुचाने का प्रयास भी किया। इसकी भनक कलेक्टर कृष्णदेव त्रिपाठी को लग गई। इसके बाद कलेक्टर एसपी प्रमोद कुमार सिन्हा को साथ लेकर सेंट जेवियर्स स्कूल पहुंच गए। शिक्षकों के मोबाइल जब्त करने पर सचाई सामने आ गई। इस मामले में केंद्राध्यक्ष समेत चार अन्य शिक्षकों पर विभिन्न धाराओं एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed