{"_id":"63305388a49011260e6f844a","slug":"mp-news-chief-minister-shivraj-singh-chouhan-addressed-the-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जनता को धूप में खड़ा देख सीएम ने भी धूप में खड़े होकर दिया भाषण, कांग्रेस का बताया बड़ा पाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जनता को धूप में खड़ा देख सीएम ने भी धूप में खड़े होकर दिया भाषण, कांग्रेस का बताया बड़ा पाप
Sun, 25 Sep 2022 06:49 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 25 Sep 2022 06:49 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ में कार्यक्रम में जनता को धूप में खड़ा देख मंच से उतरकर धूप में खड़े होकर भाषण दिया। अलग-अलग सभा में सीएम ने जनता कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। सीएम ने भारत जोड़ो यात्रा निकालने पर राहुल गांधी से पूछा भारत तोड़ा किसने। उन्होंने अगर देश को तोड़ने का पाप किसी के सिर पर है तो वह कांग्रेस पार्टी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान झाबुआ, अलीराजपुर जिले के दौरे पर थे। झाबुआ के कार्यक्रम में सीएम ने मंच से जनता को धूप में खड़े देखा तो खुद भी मंच से उतर कर नीचे आ गए और धूप में खड़े होकर भाषण दिया। सीएम ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के संबंध में जानकारी ली। जिले में एक अन्य सभा को संबोधित करने के दौरान सीएम को जनता ने करड़ावद राशन की दुकान से राशन न मिलने की शिकायत की। इस पर सीएम ने झाबुआ के डीएसओ एमके त्यागी को जिले से हटाने और सरकारी काम में लापरवाही की जांच के निर्देश दिए हैं।
सीएम बोले- कांग्रेस गुटों में बंट गई
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अलीराजपुर में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पूछना चाहता हूं, राहुल गांधी जी, भारत तोड़ा किसने..? 1947 में भारत के दो टुकड़े किसने किए? जल्दी सत्ता प्राप्त करने की चाह में स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश के विभाजन को स्वीकार किया। अगर देश को तोड़ने का पाप किसी के सिर पर है तो वह कांग्रेस पार्टी है। सीएम ने कहा कि अब वो कह रहे हैं, "भारत जोड़ो यात्रा" लेकिन अभियान चल रहा है कांग्रेस छोड़ो जहां देखो वहां लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं। यह कांग्रेस कई गुटों में बंट चुकी है।
जनता को तंग करने वाला बचेगा नहीं
सीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि गुंडे, बदमाश, अपराधी, माफिया अब किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे। एक एसपी ने बच्चों से बदतमीजी की थी। यहां के बच्चे थाने गए थे। बच्चों ने अपने सुरक्षा की बात कही थी तो उन बच्चों को अपशब्द कहे थे। जैसे ही मैंने सुना, एक क्षण की देर नहीं लगाई एसपी को सस्पेंड कर दिया। अगर कोई भी गड़बड़ करने वाला होगा। सीएम ने कहा कि कलेक्टर की मुझे तीन-चार दिन पहले शिकायत मिली थी। आज मैं साफ कर देना चाहता हूं, जनता के बीच में जनता को तंग करने वाला, भ्रष्टाचार करने वाला कोई भी हो, मामा छोड़ेगा नहीं।