फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Brother-in-law accidentally 'killed' Jeeja in Burhanpur, now case of culpable homicide will be filed

MP News: बुरहानपुर में साले ने गलती से कर लिया जीजा का 'शिकार', अब गैर इरादतन हत्या का केस चलेगा

Tue, 05 Sep 2023 08:33 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 05 Sep 2023 08:33 PM IST
सार

बुरहानपुर में सोमवार रात में जीजा-साले शिकार के लिए निकले थे। साले की 12 बोर की बंदूक से गलती से गोली चल गई और जीजा को लग गई। इससे जीजा की मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
MP News Brother-in-law accidentally 'killed' Jeeja in Burhanpur, now case of culpable homicide will be filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुरहानपुर जिले मे सोमवार रात नेपानगर क्षेत्र के ग्राम बाकड़ी में जीजा साले शिकार के लिए जा रहे थे। इस दौरान 12 बोर की बंदुक से गलती से गोली चल गई जो जीजा को पीठ पर लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह नेपानगर थाने की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नेपानगर भेजा गया।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बाकड़ी से करीब एक किमी अंदर जंगल में दो लोग शिकार के लिए गए थे। उनके पास 12 बोर की बंदूक भी थी। नेपानगर थाना एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा ने बताया कि बाकड़ी निवासी तेनसिंह अपने साले कमल के साथ रात में शिकार करने जंगल गया था। दोनों पैदल जा रहे थे तभी कमल की बंदूक से गोली चली और तेनसिंह को पीठ में लगी। उसकी मौके पर मौत हो गई। तेनसिंह आगे-आगे चलकर टॉर्च दिखा रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


एएसपी एएस कनेश ने बताया यह घटना बाकड़ी गांव से करीब एक किमी अंदर की है। घटना रात करीब 11 बजे की है। कमल और तेनसिंग रिश्ते में जीजा-साले हैं। रात में एक किमी दूर जंगल में शिकार करने जा रहे थे। उनके पास अवैध बंदूक थी। कमल के हाथ से गोली चली जो तेनसिंह को लगी। गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed