फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: CM Shivraj told Yuva Morcha officials that you should do the work of the country and the party, this

MP News: CM शिवराज युवा मोर्चा पदाधिकारियों से बोले आप देश और पार्टी का काम करें यही राष्ट्र की सच्ची सेवा है

Sat, 20 Aug 2022 10:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 20 Aug 2022 10:50 PM IST
सार

मध्य प्रदेश युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के समापन सत्र में शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। सीएम शिवराज बोले कि युवा मोर्चा पदाधिकारियों से बोले आप देश और पार्टी का काम करें, यही राष्ट्र की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि सितंबर और अक्टूबर माह में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का हितग्राहियों को लाभ देने शिविर लगाएगी।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj told Yuva Morcha officials that you should do the work of the country and the party, this
बीजेपी युवा मोर्चा की कार्य समिति को संबोधित करते सीएम शिवराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के समापन सत्र में शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। सीएम शिवराज बोले कि युवा मोर्चा पदाधिकारियों से बोले आप देश और पार्टी का काम करें, यही राष्ट्र की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि सितंबर और अक्टूबर माह में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का हितग्राहियों को लाभ देने शिविर लगाएगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सीएम शिवराज ने कहा कि संगठन हमेशा प्रवाहमान रहता है, दायित्व बदलते रहते हैं। अगर आप बेहतर काम करेंगे तो आप कहां होंगे यह संगठन तय करेगा। युवा मोर्चा ही आने वाली भारतीय जनता पार्टी है। आज युवा मोर्चा जैसा होगा, वैसा ही भविष्य की भाजपा होगी। आप देश और पार्टी का काम करें यही राष्ट्र की सच्ची सेवा है। सीएम ने कहा कि सितंबर और अक्टूबर माह में केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ देने के शिविर लगाए जाएंगे। हर पंचायत में पात्र हितग्राही जुटेंगे। युवा मोर्चा शासन के साथ मिलकर हितग्राहियों को लाभ दिलाने में सेतु बनें। उन्होंने कहा कि एक साल में 1 लाख नौकरी दे रहें है। 1 लाख प्लेसमेंट और 1 साल में 32 लाख स्वरोजगार देंगे। युवा मोर्चा इन हितग्राहियों से संवाद और संपर्क कर उन्हें पार्टी से जोड़ें। चौहान ने कहा कि सरकार की अलग अलग योजनाओं का लाभ प्रदेश के युवा बड़ी संख्या में उठा रहे हैं, युवा मोर्चा इन्हें जोड़कर पार्टी के 51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को अकेले पूरा कर सकता है।

विज्ञापन

हम बड़े आंदोलन का हिस्सा 
चौहान ने युवा मोर्चा से जुड़े उनके पुराने संस्मरण सुनाए। उन्होंने कहा कि काम कैसे खड़ा हो, वह व्यवहारिक अनुभवों से सीखा जाता है। डटकर काम करना पड़ता है। उन्होंने उपस्थित युवाओं से कहा कि शॉर्टकट न अपनाएं, कोई भी मॉस लीडर शॉर्टकट से नहीं बनते उसके लिए मेहनत करनी पडती है। जमीन पर काम और जनता के बीच जाना पडता है। उसके बिना लीडर नहीं बन सकते है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करें और अच्छी लीडरशिप उभरे। हर वर्ग के युवा जोड़ने के मिशन में जुटें। चौहान ने कहा कि हम एक विचार के प्रति पूरी निष्ठा के साथ काम करने वाले दल के कार्यकर्ता है। राष्ट्र पुर्ननिर्माण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम बड़े आंदोलन का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को बधाई 
प्रदेश कार्यसमिति में मुख्यमंत्री ने युवा मोर्चा के आगामी हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को 2070 तक नेट कार्बन जीरो अर्थव्यवस्था बनाने का जो संकल्प लिया है उसका एक कदम युवा मोर्चा ने हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के माध्यम से बढाया है। युवा मोर्चा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन, पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और गांधी जयंती पर वृहद आयोजन कर पौधारोपण का लक्ष्य पूरा करेगा। इस अभियान के लिए युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि मेरे दिन की शुरूआत भी पौधारोपण के साथ होती है। एक पौधा लाखों जीवन देता है। इसलिए रोजाना पौधारोपण करता हूं। धीरे धीरे यह आंदोलन के रूप में परिवर्तित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed