फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News BJP made Vaishali Mahale the district president in Pandhurna

MP News: पांढुर्ना में बीजेपी ने वैशाली महाले को बनाया जिलाध्यक्ष, इन नेताओं में निराशा का माहौल

Sat, 13 Jan 2024 11:48 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांढुर्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांढुर्ना Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 13 Jan 2024 11:48 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने शनिवार को प्रदेश के मऊगंज, पांढुर्ना, मैहर के साथ बड़वानी में नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है। मऊंगज में राजेंद्र मिश्रा, पांढुर्ना में वैशाली महाले, मैहर में कमलेश सुहाने और बड़वानी में कमल नयन इंगले को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। 

विज्ञापन
MP News BJP made Vaishali Mahale the district president in Pandhurna
वैशाली महाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नया जिला बनाए गए पांढुर्ना में बीजेपी ने वैशाली महाले को पहला भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया है। वैशाली की नियुक्ति के बाद उनकी समर्थको में हर्ष का माहौल है। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार भाजपा जिला अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था, जिसमें सौसर और पांढुर्ना से बड़े दिग्गज नेताओं के नाम चर्चा में थे।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री नाना मोहोंड़, उनके बेटे राहुल मोहोंड़, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रहे राजू परमार, पांढुर्ना विधानसभा प्रत्याशी रहे प्रकाश उइके सहित अन्य नेताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष का दावेदार माना जा रहा था। ऐसे में एकाएक वैशाली महाले को कमान दे दी गई है, जिससे इन नेताओं में निराशा का माहौल देखा जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि साल 1998 से लगातार वैशाली बीजेपी में एक्टिव हैं। वर्तमान में महिला मोर्चा की कार्यकारिणी में शामिल की गई हैं तो पहले प्रदेश संगठन में उन्हें स्थान दिया गया था। अब उन्हें पांढुर्ना के भाजपा संगठन की कमान दी गई है, जिससे उनके समर्थक काफी खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि, वैशाली के सामने सौसर और पांढुर्ना के तमाम बड़े नेताओं को साधने की चुनौती रहेगी। वहीं, अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अच्छी बढ़त दिलाने का दारोमदार भी इन पर ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed