फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News BJP Jan Ashirwad Yatra will start from Sunday will start from Chitrakoot assembly of Satna

MP News: कल से शुरू होगी बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा, सतना के चित्रकूट विधानसभा से होगी शुरुआत

Sat, 02 Sep 2023 07:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 02 Sep 2023 07:20 PM IST
सार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर उल्टी गिनती शुरू होने वाली है। इस बीच चुनाव अभियान की गति में तेजी लाने के लिए मध्यप्रदेश में भाजपा की जन अशीर्वाद यात्राओं की शुरुआत रविवार तीन सितंबर को सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मिचकुरिन मझगवां से होगी।

विज्ञापन
MP News BJP Jan Ashirwad Yatra will start from Sunday will start from Chitrakoot assembly of Satna
कल से शुरू होगी यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना के चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मिचकुरिन मझगवां से तीन दिनों तक चलने वाली प्रथम चरण की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा संगठन प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


सतना में जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी एवं सांसद गणेश सिंह ने भाजपा कार्यालय में शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में यात्रा के शेड्यूल के बारे में जानकारी देते हुए बताया, प्रथम चरण की यह यात्रा सतना में तीन दिन रहेगी। सभी सात विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेगी। उन्होंने कहा कि यह बड़ी बात है कि प्रदेश में यात्राओं के शुभारम्भ के लिए सतना को चुना गया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मिचकुरिन मझगवां में हरी झंडी दिखाएंगे। यहां एक सभा भी होगी।
विज्ञापन


सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम शिवराज सिंह चौहान, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा संबोधित करेंगे। यहां से आगे बढ़ते ही यात्रा की कमान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा संभालेंगे। मझगवां बस स्टैंड में रथ सभा के बाद यात्रा चितहरा, बरहा, सेलहा, पिपरी टोला, पगार होते हुए बिरसिंहपुर पहुंचेगी। खांच सुजावल, मालमऊ होते हुए यात्रा रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। रामपुर क्षेत्र के टर, अबेर, रजरवार, रेहुटा, गढ़वा गजिगवां होकर यात्रा सतना पहुंचेगी। जहां ओम रिसोर्ट में रात्रि विश्राम होगा। पहले दिन की यात्रा के लिए विधानसभा प्रभारी कार्तिकेय द्विवेदी एवं बाबूलाल सिंह होंगे, जबकि दिवस प्रभारी जिला उपाध्यक्ष विजय तिवारी एवं विधायक विक्रम सिंह बनाए गए हैं। यात्रा का जिला संयोजक विनोद यादव एवं सह संयोजक उमेश प्रताप सिंह लाला को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा के दूसरे दिन की यात्रा की शुरुआत चार सितंबर को सुबह साढ़े आठ बजे कारगिल ढाबा से होगी। यात्रा शहर के सेमरिया चौक, सर्किट हाउस चौक और सिविल लाइन होते हुए सोहावल के रास्ते रैगांव विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। रैगांव के सितपुरा, डाम्हा, कोलाड, बसुधा, कतकोन आदि गांवों से होते हुए यात्रा नागौद विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी। श्याम नगर, कुलगढ़ी, पिथौराबाद होते हुए यात्रा उचेहरा पहुंचेगी, जहां रोड शो भी होगा। द्वितीय दिवस की यात्रा की जिम्मेदारी धर्मेंद्र सिंह बराज, धर्मेंद्र सिंह बिसेन, विजय तिवारी, ऋषभ सिंह एवं विपिन चतुर्वेदी को सौंपी गई है।

तीसरे दिन की जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत पांच सितंबर को मैहर से होगी। सुबह साढ़े नौ बजे मैहर सर्किट हाउस से घंटाघर तक रोड शो होगा और फिर खवार, पहाड़ी, तिलौरा, नरौरा, नादन, रिगरा, कंचनपुर होते हुए यात्रा दोपहर 12 बजे अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। जहां कंचनपुर मोड पर रोड शो भी होगा। लालपुर, बर्रेह एवं जमताल होते हुए यात्रा दोपहर दो बजे बींदा मोड से रामपुर बाघेलान विधानसभा में दोबारा पहुंचेगी।


रामपुर में मंच सभा होगी और फिर यात्रा त्योंधरी, कृष्णगढ़ आदि गांवों से होते हुए दोबारा अमरपाटन क्षेत्र में भ्रमण करेगी। यह यात्रा ताला, ललितपुर, जमुना, मुकंदपुर होते हुए बेला तक जाएगी। तीसरे दिन यात्रा का जिम्मा कमलेश सुहाने, श्रीकांत चतुर्वेदी, रमाशंकर मिश्रा, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राम खेलावन पटेल, बाबूलाल सिंह पटेल, विधायक विक्रम सिंह को सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed