फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: BJP attacked Kamal Nath, Narottam said this act like Mohammad Gauri and Ghaznavi

MP News: कमलनाथ पर हमलावर बीजेपी, नरोत्तम बोले यह कृत्य मोहम्मद गौरी और गजनवी जैसा

Thu, 17 Nov 2022 05:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 17 Nov 2022 05:46 PM IST
सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर हमला करते हुए कहा कि मंदिर की प्रतिकृति पर भगवान हनुमान जी की मूर्ति और उसका बर्थडे केक बनाकर टुकड़े टुकड़े कर हिंदु आस्था पर कुठाराघात किया गया है। ऐसा निंदनीय कृत्य कर मोहम्मद गौरी और मोहम्मद गजनवी ने किया। यह उनकी याद दिला देता है।

विज्ञापन
MP News: BJP attacked Kamal Nath, Narottam said this act like Mohammad Gauri and Ghaznavi
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के छिंदवाड़ा में मंदिर की आकृति वाला केक काटने पर बीजेपी हमलावर है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर हमला करते हुए कहा कि यह कृत्य मोहम्मद गौरी और गजनवी जैसा है।
विज्ञापन


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर हमला करते हुए कहा कि मंदिर की प्रतिकृति पर भगवान हनुमान जी की मूर्ति और उसका बर्थडे केक बनाकर टुकड़े टुकड़े कर हिंदु आस्था पर कुठाराघात किया गया है। ऐसा निंदनीय कृत्य कर मोहम्मद गौरी और मोहम्मद गजनवी ने किया। यह उनकी याद दिला देता है।
विज्ञापन


मिश्रा ने कमलनाथ को मानसिकता बदलने की सलाह देते हुए कहा कि आस्थाओं पर कुठाराघात मत करिए। चुनावी हिंदू मत बनिए। आप और आपके नेता राहुल गांधी पूरी यात्रा में मंदिर कही नहीं गए। उन्होंने कहा कि भगवान की प्रतिकृति के जो टुकड़े टुकड़े किए है, इसके लिए भगवान से माफी मांगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कमलनाथ के छिंदवाड़ा में मंदिर की आकृति वाला केक काटने पर बीजेपी लगातार हमलावर है। इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि कमलनाथ हनुमान भक्त नहीं, बगुला भक्त है। कांग्रेस और कमलनाथ का काम मुंह में राम और बगल में छुरी वालाा है। सीएम ने कहा था कि हनुमान जी की फोटो लगा केक काटना उनका और सनातन परंपराओं का अपमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed