{"_id":"61dd356efcfbc1263e5d42ad","slug":"mp-news-bhopal-sehore-mp-pragya-thakur-s-name-was-not-there-in-the-invitation-so-the-higher-education-minister-had-to-postpone-the-launch-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आमंत्रण में भोपाल-सीहोर सांसद प्रज्ञा ठाकुर का नाम नहीं था तो उच्च शिक्षा मंत्री को टालना पड़ा लोकार्पण कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आमंत्रण में भोपाल-सीहोर सांसद प्रज्ञा ठाकुर का नाम नहीं था तो उच्च शिक्षा मंत्री को टालना पड़ा लोकार्पण कार्यक्रम
Tue, 11 Jan 2022 01:14 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:14 PM IST
सार
सीहोर के शासकीय कन्या महाविद्यालय और शासकीय चंद्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। इसकी वजह आमंत्रण पत्र में सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम नहीं होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Sehore: कार्यक्रम के लिए छपे आमंत्रण कार्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिला मुख्यालय पर शासकीय कन्या महाविद्यालय और शासकीय चंद्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ही आमंत्रण पत्र में भोपाल-सीहोर लोकसभा क्षेत्र की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम नहीं था, इसलिए ये कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार शासकीय गर्ल्स कॉलेज में 2 करोड़ 44 लाख और 86 लाख की लागत से बिल्डिंग, 1 करोड़ 97 लाख की लागत से नवीनीकरण गर्ल्स कॉलेज और 84 लाख की लागत से बने परिसर सहित गर्ल्स बैंक की सहायता से मंगलवार को 7 करोड़ 21 लाख की लागत से विकार्स कार्यों का लोकार्पण होना था। इसी प्रकार चंद्रशेखर आजाद शासकीय कॉलेज में 2 करोड़ 95 लाख की लागत से कॉलेज बिल्डिंग, 78 लाख की लागत से बोटनी पीजी कॉलेज, 29 लाख की लागत से कैंटीन, 34 लाख की लागत से जिम एवं योग कक्ष, 1 करोड़ 35 लाख की लागत से नवीनीकरण पीजी कॉलेज और 43 लाख की लागत से परिसर विकास कार्य का लोकार्पण होना था। इसके लिए दो आमंत्रण पत्र भी बांटे गए थे।
कार्यक्रम के आमंत्रण छपकर बंट जाने और अनावरण पट्टी तैयार होने के बाद अचानक कार्यक्रम स्थगित हो जाने से सभी हतप्रभ हैं। इस लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, अध्यक्ष सुदेश राय विधायक सीहोर और विशेष अतिथि कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर को उपस्थित होना था। दबी जुबान में जानकारी सामने आई कि दोनों ही आमंत्रण पत्र में भोपाल-सीहोर लोकसभा क्षेत्र की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम नहीं था, जिसके के कारण यह लोकार्पण कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा।
विज्ञापन
इस संबंध में शासकीय गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुमन तनेजा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह सही है कि कार्यक्रम निरस्त हो गया है। हमने लोकार्पण पट़्टी में क्षेत्रीय सांसद का नाम जोड़ने का प्रयास भी तेज कर दिया था, लेकिन इतने में कार्यक्रम निरस्त हो गया। शासकीय चंद्रशेखर आजाद कॉलेज की प्राचार्य डॉ. उर्मिला सलूजा का कहना है कि हमने तो कार्यक्रम की पूरी तैयारी की थी, सांसद के नाम न होने के कारण कार्यक्रम निरस्त हुआ है, ऐसा नहीं पता है। यह सही है कि लोकार्पण कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में सांसद का नाम नहीं है।