फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Bear attacked villager in Damoh, had gone to graze buffalo in Balakot forest

MP News: भैंस चराने गया था ग्रामीण, अचानक सामने आ गया भालू, जानें फिर क्या हुआ

Mon, 19 Dec 2022 11:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 19 Dec 2022 11:27 PM IST
सार

बालाकोट गांव में रहने वाला 40 वर्षीय कमल पिता हल्लू मुड़ा अपनी भैंसे चराने के लिए बालाकोट के मड़िया के जंगल में ले गया था। वहां भालू छिपा बैठा था। जैसे ही कमल उसके पास पहुंचा उसने हमलाकर दिया। 

विज्ञापन
MP News: Bear attacked villager in Damoh, had gone to graze buffalo in Balakot forest
दमोह में ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। घायल ग्रामीण को अस्पताल लाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में भालू के हमले की खबर आई है। भैंस चराने जंगल में गए ग्रामीण पर भालू ने अचानक हमला बोल दिया। चीखें सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और भालू को लाठियों से मारकर भगाया। ग्रामीण को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला दमोह वन परिक्षेत्र के बालाकोट के जंगल का है। बताया गया कि सोमवार को बालाकोट गांव में रहने वाला 40 वर्षीय कमल पिता हल्लू मुड़ा अपनी भैंसे चराने के लिए बालाकोट के मड़िया के जंगल में ले गया था। वहां भालू छिपा बैठा था। जैसे ही कमल उसके पास पहुंचा उसने हमलाकर दिया। भालू ने कमल के पैर को मुंह में दबा लिया। कमल जोर-जोर से मदद के लिए पुकारने लगा। उसकी आवाज सुनकर चाचा मदद के लिए पहुंचे। पहले तो चाचा भी भालू को देखकर डर गए, इसके बाद डंडा लाकर भालू को भगाया और जब भालू भाग गया तो ग्रामीणों को सूचित किया और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। भालू के हमले की सूचना वनविभाग को भी दी गई है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed