फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Bains departed, Veera took command, Shivraj said - If you live for yourself then what should you live

MP News: विदा हुए बैंस, वीरा ने संभाली कमान, शिवराज बोले-अपने लिए जिए तो क्या जिए,समाज के लिए जीना ही जीना है

Thu, 30 Nov 2023 05:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 30 Nov 2023 05:00 PM IST
सार



मुख्य सचिव सचिव इकबाल सिंह बैंस गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। इसके बाद वीरा राणा ने कमान संभाल ली। मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में बैंस को विदाई दी गई। 

विज्ञापन
MP News: Bains departed, Veera took command, Shivraj said - If you live for yourself then what should you live
शिवराज कैबिनेट ने सीएस इकबाल सिंह बैंस को दी विदाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के तीन दिन पहले शिवराज कैबिनेट मंत्रालय में आयोजित हुई। गुरुवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को विदाई दी गई। दो बार सेवावृद्धि के बाद इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो गया। इसके साथ ही वीरा राणा ने मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अपने लिए जिए तो क्या जिए। देश और समाज के लिए जीना ही जीना है। इन बातों को इकबाल सिंह बैंस ने साबित कर दिया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्य सचिव रहते इकबाल सिंह बैंस ने अच्छा काम किया। उनको जो काम सौंपे गए हैं उनको बिना काम और तनाव के पूरा किया। सीएम ने इकबाल सिंह बैंस की उपलब्धी गिनाते हुए कहा कि सीएम राइज स्कूल, आनंद विभाग, सिटीजन चार्टर उनकी उपलब्धी रही हैं। 
विज्ञापन


वहीं, इकबाल सिंह बैंस ने अपनी विदाई पर भावक होते हुए कहा कि यह एक पड़ाव हैं, अंत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह समाजहित में काम करते रहेंगे, जिससे सक्रियता बनी रहेंगी। बैंस ने आनंद विभाग को अपनी उपलब्धी बताया। वहीं, प्रभारी मुख्य सचिव वीरा राणा ने बैंस को बधाई और शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक से पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बैठक परंपरा के अनुसार हो रही हैं। उन्होंने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के ऊपर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यदि वह किसी पर आरोप लगा रहे है तो समझ जाओ कि वह हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। 


मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को 24 मार्च 2020 को मुख्य सचिव बनाया गया था। 30 नवंबर 2022 को सेवानिवृत्त होना था, लेकिन उनको 30 मई 2023 तक सेवावृत्ति दे दी गई। इसके बाद 6 महीने के लिए 30 नवंबर 2023 तक कार्यकाल बढ़ा दिया। इस बार फिर उनके कार्यकाल बढ़ने की चर्चा थी, लेकिन उनका कार्यकाल नहीं बढ़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed