फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Bageshwar Baba Appeals to Followers Celebrate My Birthday at Home After Hathras Stampede

MP: हाथरस भगदड़ कांड के बाद बागेश्वर बाबा की लोगों से अपील, ‘मेरे जन्मदिन पर यहां ना आएं…घर में ही मनाएं’

Wed, 03 Jul 2024 01:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 03 Jul 2024 01:34 PM IST
सार

MP News: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि चार जुलाई को उनका जन्मदिन है। आनंद उत्सव की तैयारी चल रही हैं, लेकिन उन्होंने अपने प्रियजनों से कहा है कि इस दिन उनसे मिलने न आएं। उन्होंने हाथरस कांड के बाद अपने भक्तों से ये अपील की है।
 

विज्ञापन
MP News Bageshwar Baba Appeals to Followers Celebrate My Birthday at Home After Hathras Stampede
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमान कथा को सुनने के लिए लोग देश विदश से पहुंचते है। आए दिन बागेश्वर धाम में भक्तों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में दिन पर दिन बागेश्वर धाम में भक्तों के बढ़ती संख्या को देखते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं से बागेश्वर धाम नहीं आने की अपील की है। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमे उन्होंने कहा कि घर में ही हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन

4 जुलाई को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन
बता दें कि 4 जुलाई को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन है। हर बार की तरह इस बार भी उनके जन्मदिन पर बड़ी संख्या में भक्त उनका जन्मदिन मनाने के लिए बागेश्वर धाम पहुंच रहे है। ऐसे में श्रद्धालुओं और भक्तगणों के अत्यधिक भीड़ को देखते हुए पंडित जी ने एक वीडियो जारी कर लोगों से अपील की है कि श्रद्धालु अपने-अपने घर पर ही जन्मदिन के दिन हनुमान चालीसा का पाठ, पौधारोपण जैसे आयोजन करें।

विज्ञापन


कार्यक्रम में आने वाले थे मनोज तिवारी
हाथरस की घटना से पहले पंडित धीरेंद्र सिंह शास्त्री के जन्मदिवस की तैयारियां जोरो से चल रही थीं। उनके जन्म दिवस की संध्या पर भजन कीर्तन का प्रोग्राम रखा गया था। जिसमें मनोज तिवारी और कई बड़े लोग शिरकत करने वाले थे। इस दौरान लाखों लोगों के जमा होने की खबरें सामने आ रही थी। जिसका अनाउंसमेंट खुद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने 2 जुलाई की दोपहर को कई हजार भक्तों की भीड़ के बीच में किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed