{"_id":"646f904ea6942dd3630add73","slug":"mp-news-asha-worker-and-municipal-contractor-died-in-separate-road-accidents-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अलग-अलग सड़क हादसों में आशा कार्यकर्ता और नगर पालिका के ठेकेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अलग-अलग सड़क हादसों में आशा कार्यकर्ता और नगर पालिका के ठेकेदार की मौत
Thu, 25 May 2023 10:14 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 25 May 2023 10:14 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सतना में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक महिला की स्कूटी को ट्रक ने ठोक दिया तो नगर पालिका के ठेकेदार की बाइक को ट्रक ने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतना में गुरुवार को हुए दो सड़क हादसों में आशा कार्यकर्ता और नगर पालिका के ठेकेदार समेत दो लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे पर बेला-कटनी मार्ग के बीच अमदरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान ममता पांडेय (55) निवासी रैगवां के रूप में की गई है। वह आशा कार्यकर्ता थी और गांव का भ्रमण कर अपनी स्कूटी से घर वापस जा रही थी। गांव के रोड से निकलकर जैसे ही वह हाईवे पर पहुंची, तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके हाथ और पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। गंभीर हालत में उसे जबलपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
एक अन्य घटना में मैहर नगर पालिका के ठेकेदार दीपक तिवारी की भी गुरुवार को हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि दीपक तिवारी दोपहर में नगर पालिका के पास से उठकर हरनामपुर स्थित अपने घर खाना खाने जा रहा था। ओवरब्रिज पार कर जैसे ही वह आगे निकला पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दीपक का सिर कुचल गया और एक हाथ शरीर से अलग होकर काफी दूर जा गिरा। दीपक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।