फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Alert in three Naxal-affected districts of the state after Dantewada incident

MP News: दंतेवाड़ा की घटना के बाद प्रदेश के नक्सल प्रभावित तीन जिलों में अलर्ट, बॉर्डर पर चेकिंग-सर्चिंग बढ़ी

Thu, 27 Apr 2023 08:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 27 Apr 2023 08:13 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए ब्लास्ट के बाद मध्यप्रदेश में भी सतर्कता बढ़ी है। प्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट, मंडला तथा डिंडौरी जिले में अलर्ट लागू किया गया है। 

विज्ञापन
MP News: Alert in three Naxal-affected districts of the state after Dantewada incident
मध्यप्रदेश के तीन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए ब्लास्ट में 10 जवान शहीद हो गए थे वहीं एक नागरिक की भी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ से लगे प्रदेश के तीन जिले में अलर्ट लागू कर दिया है। 
विज्ञापन


प्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट, मंडला तथा डिंडौरी जिले में अलर्ट लागू किया गया है। डिंडौरी जिले के संजीव सिन्हा के अनुसार बालाघाट रेंज के आईजी संजय कुमार ने घटना के बाद सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिले में अंतर्गत आने वाले तीन थाना को अलर्ट में रखा गया है। बॉर्डर में चैकिंग तथा सर्चिंग बढ़ा दी गई है। इसके अलावा पेट्रोलिंग गश्त भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


बालाघाट पुलिस अधीक्षक सौरभ सुमन ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस तंत्र को अधिक सक्रिय कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। मंडला जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और नक्सल प्रभावित थाने में लगातार पेट्रोलिंग व चैकिंग अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बालाघाट जिले में 22 अप्रैल की सुबह हॉक फ़ोर्स ने 14-14 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। इस घटना के चार दिन बाद ही छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने उक्त घटना को अंजाम दिया। छत्तीसगढ़ से प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिलो में नक्सलियों का जंगल के रास्ते आना-जाना रहता है। इसके कारण तीनों नक्सल प्रभावित जिलों मे अलर्ट लागू किया गया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed