फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: After dispute with doctor, AIIMS nursing staff strike ends after 16 hours, hospital management broker

MP News: एम्स नर्सिंग स्टॉफ की हड़ताल 16 घंटे बाद खत्म, अस्पताल प्रबंधन ने कराई सुलह

Thu, 23 Nov 2023 06:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 23 Nov 2023 06:31 PM IST
सार


भोपाल एम्स में नर्सिंग स्टॉफ की हड़ताल 16 घंटे बाद खत्म हो गई है। डॉक्टर और नर्सेस के बीच विवाद के बाद हड़ताल शुरू हुई थी। अस्पताल प्रबंधन ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराकर हड़ताल खत्म हो गई है। 

विज्ञापन
MP News: After dispute with doctor, AIIMS nursing staff strike ends after 16 hours, hospital management broker
भोपाल एम्स - फोटो : social media

विस्तार

शहर के सबसे बड़ी एम्स अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ बुधवार को हड़ताल पर चला गया था। दरअसल ऑपरेशन के दौरान नर्स और डॉक्टर के बीच बहस हो गई थी। नर्स ने डॉक्टर पर बुरे बर्ताव और गाली गलौच करने का आरोप लगाया था।  यह मामला बर्न एवं प्लास्टिक विभाग का है। नर्स का आरोप था कि इस मामले में अस्पताल प्रबंधन को शिकायत करने पर उनको ही कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया था। इससे नाराज नर्सेस स्टॉफ बुधवार रात से धरने पर बैठ गया था। वहीं, डॉक्टरों की तरफ से आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा गया था कि यह नर्सेस और डॉक्टरों का विवाद नहीं है। एक नर्से और डॉक्टर के बीच कुछ विवाद हुआ था। नर्स पहले भी डॉक्टर के साथ बुरा बर्ताव कर चुकी है। हालांकि प्रबंधन ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर हड़ताल खत्म करा दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed