फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: After 70 years, the roar of cheetahs will resonate in the country, 16 cheetahs will be released in Kuno Park of MP on August 15

MP News: 70 साल बाद देश में फिर गूंजेगी चीतों की दहाड़, 15 अगस्त को एमपी के कूनो पार्क में छोड़े जाएंगे 16 चीते

Tue, 14 Jun 2022 01:06 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 14 Jun 2022 01:06 PM IST
सार

देश में 70 काल बाद एक बार फिर चीतों की दहाड़ गूजेंगी। 15 अगस्त को मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में 16 अफ्रीकन चीतों को छोड़ा जाएगा। 1952 में चीतों को देश में लुप्त घोषित किया गया था,

विज्ञापन
MP News: After 70 years, the roar of cheetahs will resonate in the country, 16 cheetahs will be released in Kuno Park of MP on August 15
मध्य प्रदेश में दिखेंगे अफ्रीकन चीते - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल स्वतंत्रता दिवस मध्य प्रदेश के लिए खास सौगात लेकर आने वाला है। देश में 70 काल बाद एक बार फिर चीतों की दहाड़ गूजेंगी। 15 अगस्त 2022 को मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में 16 अफ्रीकन चीतों को छोड़ा जाएगा। 1952 में चीतों को देश में लुप्त घोषित किया गया था, जिसके बाद केंद्र ने अफ्रीकन चीतों को बसाने की योजना बनाई थी। बीते 27 सालों से एमपी के कूनो पालपुर नेशनल पार्क में अफ्रीकन चीतों को लाने की योजना पर काम किया जा रहा था। कुनो नेशनल पार्क में चीतों की बसाहट को केंद्र सरकार 'आजादी का अमृत महोत्सव' अभियान के हिस्से के रूप में पेश करना चाहता है। मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य होगा जहां चीतों को दोबारा बसाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


10 नर व 6 मादा चीते लाए जाएंगे
जानकारी के अनुसार 1 डिप्टी फील्ड डायरेक्टर, 1 रेंजर और 1 डॉक्टर समेत  3 अधिकारियों की एक टीम टेक्निकल ट्रेनिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका/नामीबिया के लिए रवाना हो चुकी है। वन विभाग के अनुसार अफ्रीकी चीते दक्षिण अफ्रीका एवं नामीबिया से पहले ग्वालियर लाए जाएंगे। फिर यहां से सड़क मार्ग के जरिए इन्हें  कुनो राष्ट्रीय उद्यान पहुंचाया जाएगा। फिलहाल 16 अफ्रीकी चीतों में 6 मादा चीता और 10 नर चीता होंगे। इनमे से 8 चीते नामीबिया और 8 साउथ अफ्रीका से लाए जा रहे हैं। अफ्रीकन चीतों का पहला जत्था है जो भारत के कुनो पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में लाया जा रहा है। सभी 16 चीतों को पहले साल ट्रायल अवधि में रखा जाएगा। अगर परिणाम सकारात्मक रहे तो 2023 में 16, 2024 में 16 और 2025 में भी 16 चीतों को जोड़ा जाएगा। इस तरह कुछ 64 चीतों को मध्य प्रदेश में बसाने की तैयारी है। 
विज्ञापन


क्यों चुना गया कूनो पार्क 
मध्य प्रदेश के कुनो पालपुर राष्ट्रीय उद्यान (KNP) को चीतों के लिए चुनने के पीछे की मुख्य वजह चीतों को रखने के लिए आवश्यक स्तर की सुरक्षा, शिकार और आवास। हर चीते के रहने के लिए 10 से 20 वर्ग किमी का एरिया और  उनके प्रसार के लिए पर्याप्त जगह होना जरूरी है। यह सभी चीजें कूनो पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में मौजूद हैं। कूनो 750 वर्ग किमी में फैला है जो कि 6,800 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैले बड़े श्योपुर-शिवपुरी खुले जंगल का हिस्सा है। समतल जमीन वाले इस अभ्यारण में इंसानों की किसी भी तरह की बसाहट भी नहीं है । इसके अतिरिक्त, एशियाई शेरों को मध्य प्रदेश के कुनो में लाने के असफल प्रोजेक्ट के तहत इस साइट पर पहले से ही बहुत सारी तैयारियां और निवेश किए जा चुके हैं जो कि चीतों के लिए एकदम उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed