फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Action of BJP Yuva Morcha, 18 office-bearers including two presidents removed in Ujjain

MP News: महाकाल मंदिर में हंगामे से भाजयुमो की किरकिरी, 18 पदाधिकारियों को पदों से हटाया

Sat, 13 Aug 2022 10:10 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 13 Aug 2022 10:10 AM IST
सार

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना करने के दौरान परिसर में सुरक्षाकर्मियों से दुर्व्यवहार करने वाले मोर्चे के उज्जैन नगर के दो अध्यक्ष समेत 18 पदाधिकारी और कार्यकर्ता को जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है।

विज्ञापन
MP News: Action of BJP Yuva Morcha, 18 office-bearers including two presidents removed in Ujjain
मध्य प्रदेश बीजेपी मुख्यालय भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना करने के दौरान परिसर में सुरक्षाकर्मियों से दुर्व्यवहार करने वाले मोर्चे के उज्जैन नगर के दो अध्यक्षों समेत 18 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है।

विज्ञापन

 
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने महाकाल मंदिर परिसर में दुर्व्यहार करने वालों पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद उज्जैन नगर के जिला अध्यक्ष अमय शर्मा और उज्जैन ग्रामीण के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह जलवा को अध्यक्ष पद से हटा दिया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र वाघेला उर्फ बाबू, सौरभ गोशर, लक्की गुर्जर, शुभम डबेवाला, नागदा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भवानी देवड़ा, कार्यकर्ता- ऋषि बाली, राहुल बैस, कमल सालानी, शिम्पी शर्मा, प्रिंस लौधवाल, सौरभ यादव, विनोद मालवीय, ऋषभ मालवीय, तनय अग्रवाल, गोवर्धन सिंह डोडिया को युवा मोर्चा की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया हैं।
विज्ञापन

 
बता दें कि  बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के महाकाल मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। इस दौरान युवा मोर्चा के 18 कार्यकर्ताओं ने महाकाल मंदिर परिसर में नंदी हॉल में घुसने के दौरान हंगामा किया था। उन्होंने मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों से विवाद किया था, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इसके बाद युवा मोर्चा प्रदेश संगठन ने सभी को कारण बताओं नोटिस जारी किया था। इसके बाद शुक्रवार को सभी को अपनी जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed