फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Accused of raping married woman arrested from Maharashtra, took her along on the pretext of job

MP News: विवाहिता से दुष्कर्म का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, नौकरी का झांसा देकर ले गया था साथ

Fri, 07 Jul 2023 03:28 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 07 Jul 2023 03:28 PM IST
सार

कटनी की विवाहित महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। विवाहिता को नौकरी का झांसा देकर वह उसे साथ ले गया था। 

विज्ञापन
MP News: Accused of raping married woman arrested from Maharashtra, took her along on the pretext of job
कटनी की महिला से दुष्कर्म के आरोपी को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी की विवाहित महिला से महाराष्ट्र में दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक उसे नौकरी का झांसा देकर साथ ले गया था। फिर उसे जान से मारने की धमकी दी और कई बार दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


विवाहित महिला कटनी के कुठला थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने पन्ना निवासी संजय उर्फ संजू सोनी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कुठला पुलिस के मुताबिक महिला गरीब है। उसकी परिस्थिति देखकर पन्ना के संजय ने उसे नौकरी दिलाने का झांस दिया। उसे नासिक ले गया और वहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह भागकर आ गई और उसने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद कुठला पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपी संजय उर्फ संजू सोनी को नासिक से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


कुठला थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि विवाहित महिला से दुष्कर्म मामले पर संजय उर्फ संजू सोनी के विरुद्ध 376(2)(N) समेत एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर कटनी लाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed