फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: A man decides to not marry until Bundelkhand becomes a state

MP News: यूपी के इस शख्स ने ली अनूठी प्रतिज्ञा, जब तक बुंदेलखंड नहीं बनेगा, शादी नहीं करूंगा

Sat, 20 May 2023 06:52 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 20 May 2023 06:52 PM IST
सार

सागर के एक शख्स ने बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की मांग के साथ प्रतिज्ञा ली है। उसने तय किया है कि जब तक बुंदेलखंड राज्य अलग से स्थापित नहीं होता, तब तक वे शादी नहीं करेंगे। 
 

विज्ञापन
MP News: A man decides to not marry until Bundelkhand becomes a state
सागर में बुंदेलखंड की मांग उठाते यूपी के सहाय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड को जोड़कर अलग राज्य बनाने की मांग ने फिर जोर पकड़ लिया है। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय पिछले कई साल से प्रतिज्ञा किए हैं कि जब तक यह प्रांत अलग राज्य नहीं बनेगा, वे शादी नहीं करेंगे। न ही कोई चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


बुंदेलखंड राज्य के लिए प्रतिज्ञा लेने वाले भानु सहाय उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले हैं। लंबे समय से इस मांग को लेकर घूम रहे हैं। जल्द ही बुंदेलखंड राज्य निर्माण को लेकर रथयात्रा शुरू की जा रही है। यह यात्रा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से गुजरेगी। दोनों ही प्रदेश के कई जिले बुंदेलखंड में आते हैं। मध्य प्रदेश के सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह, मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड से आते हैं, तो वहीं जालौन, महोबा, बांदा, चित्रकूट, ललितपुर, झांसी, हमीरपुर उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड से आते हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में पर्यटन की पर्याप्त संभावनाएं हैं। नदियां हैं। वन-जंगल हैं। पहाड़ हैं। हीरे की खदान हैं। अभी इन सभी का राजस्व बाहर जा रहा है। हमारे बुंदेलखंड के लोग पलायन करने को मजबूर हैं, इस वजह से इसे राज्य का निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed