फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News A case of love jihad in Bhopal, Akram committed atrocities on a woman who became immortal, case regis

MP News: भोपाल में लव जिहाद का मामला, अकरम ने अमर बन महिला से की ज्यादती, केस दर्ज

Sun, 16 Oct 2022 11:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 16 Oct 2022 11:04 PM IST
सार

आरोपी मोहम्मद अकरम ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर एमपी नगर में एक होटल में दुष्कर्म किया और धर्म बदलने की दबाव बनाने लगा। इसके बाद महिला सीधे एमपी नगर थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी।
 

विज्ञापन
MP News  A case of love jihad in Bhopal, Akram committed atrocities on a woman who became immortal, case regis
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल में लव जिहाद का मामला सामने आया है। अकरम ने अमर बन कर महिला से सोशल मीडिया पर दोस्ती की। फिर प्रेम जाल में फंसा कर ज्यादती की। फिर मुसलमान बनने के लिए दबाव बनाने लगा। पुलिस ने दुष्कर्म के साथ ही धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
एमपी नगर पुलिस के अनुसार महिला अपने दो बच्चों के साथ अशोक गार्डन क्षेत्र में रहती है। उसका पति दूसरे राज्य में काम करता है। महिला ने कुछ दिन पहले इलेक्ट्रिशियन का नंबर लगाते हुए आरोपी को कॉल लग गया। महिला ने उसे समय कॉल काट दिया, लेकिन आरोपी उसे मैसेज और कॉल करने लगा। आरोपी ने अपना नाम अमर कुशवाहा बताया और तिलक लगी फोटो भेजी। फिर अपने प्रेम जाल में फंसा कर बातचीत करने लगा। फिर जाने से मारने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि आरोपी उसे धर्म बदलने के लिए दबाव बनाने लगा। वह नमाज पढ़ने और मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए धमकी देने लगा। रविवार को आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर फिर एमपी नगर में एक होटल में दुष्कर्म किया और धर्म बदलने की दबाव बनाया। इसके बाद महिला सीधे एमपी नगर थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
घटना की सूचना के बाद एमपी नगर थाने पर संस्कृति बचाव मंच और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। संस्कृति बचाव मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि हम इस मामले में आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed